×
सरकारी कॉलेजों में सुविधाओं की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ता जबरदस्ती इंदौर कलेक्ट्रेट में घुसे

सरकारी कॉलेजों में सुविधाओं की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ता जबरदस्ती इंदौर कलेक्ट्रेट में घुसे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं की कथित कमी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बैरिकेड हटा दिए और जबरदस्ती इंदौर कलेक्ट्रेट में घुस गए।

पांढरीनाथ पुलिस स्टेशन के प्रभारी सतीश पटेल ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कलेक्ट्रेट में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। प्रदर्शन के संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी की

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जून-जुलाई के आंदोलन के बाद युवा पीढ़ी से जुड़े मुद्दों पर बढ़ती राजनीतिक बहस के बीच भाजपा शासित राज्य में आरएसएस से जुड़े छात्र संगठन का यह विरोध प्रदर्शन हुआ। एबीवीपी (ABVP) कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी की और बाद में मुख्य गेट से परिसर में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

परिसर में घुसने से रोके जाने पर नाराज प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में जबरदस्ती बैरिकेड हटा दिए और कलेक्ट्रेट में घुस गए। गुस्साए कार्यकर्ताओं को परिसर के बंद चैनल गेट को जोर-जोर से हिलाते हुए भी देखा गया।

प्रदर्शन के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था

एबीवीपी की इंदौर महानगर इकाई के सचिव देवेश गुर्जर ने एक समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि संगठन ने स्थानीय प्रशासन को अपने नियोजित शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था और वे केवल अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपना चाहते थे।

उन्होंने कहा, हमें कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर रोका गया और हमारे साथ अनुचित व्यवहार किया गया, जिससे हमारे कार्यकर्ता नाराज हो गए।

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के नाम ज्ञापन सौंपा

गुर्जर ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को संबोधित एक ज्ञापन एक प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा, जिसमें उनकी 18 मांगें शामिल थीं। इन मांगों में राज्य के सरकारी कॉलेजों में पर्याप्त सुरक्षा और पार्किंग की सुविधा, सुरक्षित पेयजल, साफ शौचालय और क्लासरूम में पर्याप्त बेंच, पंखे और रोशनी की व्यवस्था करना शामिल था।

#सरकर #कलज #म #सवधओ #क #कम #क #लकर #वरध #परदरशन #क #दरन #ABVP #करयकरत #जबरदसत #इदर #कलकटरट #म #घस

Previous post

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम को करने होंगे 3 काम, नहीं तो ड्रॉ हो सकता है मुकाबला

Next post

इंदौर में 10 दिन में धंसी दूसरी सड़क, इस बार 20 फीट गहरा गड्ढा हुआ, नीचे से गुजर रही है ड्रेनेज लाइन

Post Comment