×
इंदौर में राखी की खुशियां मातम में बदलीं, बाइक के सामने आया जानवर, हादसे में दो वर्षीय बच्ची की मौत

इंदौर में राखी की खुशियां मातम में बदलीं, बाइक के सामने आया जानवर, हादसे में दो वर्षीय बच्ची की मौत

इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में बाइक के सामने अचानक जानवर आने से हादसा हुआ। बाइक फिसलने से दो वर्षीय आयमा के सिर में गंभीर चोट लगी, अस्पताल में मौत।

Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 02:44:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 02:44:58 PM (IST)

इंदौर में राखी की खुशियां मातम में बदलीं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बाइक के सामने अचानक जानवर आने से हादसा हुआ।
  2. परिवार राखी मनाकर बाइक से घर लौट रहा था।
  3. बाइक फिसलने से चारों सड़क पर गिर गए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची पिता और मां के साथ घर लौट रही थी। अचानक जानवर आ गया और बाइक फिसल गई। बच्ची की गहरी चोट लगने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार हिम्मत नगर पालदा निवासी बंशीलाल रावत पत्नी रिंकी और दो बेटी परिधा व दो वर्षीय बेटी के साथ घर लौट रहा था। वह राखी मनाने रायकोन सिटी गया था। लौटने के दौरान बाइक के सामने अचानक जानवर आ गया था। बंशीलाल ने जानवर को बचाने की कोशिश की पर बाइक फिसल गई और चारों गिर गए।

रविवार को ही मनाया था जन्मदिन

बंशीलाल, रिंकी और परिधा को हाथ, घुटने में चोट लगी, लेकिन दो वर्षीय आयमा को सिर में गहरी चोट लगी थी। उसको तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बंशीलाल उदय नगर का है। उसने बताया कि आयमा का रविवार को जन्मदिन था। वह दो वर्ष की हो गई थी।

#इदर #म #रख #क #खशय #मतम #म #बदल #बइक #क #समन #आय #जनवर #हदस #म #द #वरषय #बचच #क #मत

Previous post

ईशान किशन को चोट लगी, वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी संभाली:दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन का स्कोर- 81/3, रजत पाटीदार 12 रन बनाकर आउट

Next post

CPL इतिहास में पहली बार, ड्वेन ब्रावो की नंबर 47 जर्सी हुई रिटायर, ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स ने दिया स्पेशल सम्मान

Post Comment