×
घर के सामने खुले कुएं में गिरा 48 वर्षीय व्यक्ति, सुबह शव मिलने से परिवार में मातम

घर के सामने खुले कुएं में गिरा 48 वर्षीय व्यक्ति, सुबह शव मिलने से परिवार में मातम

शहडोल के रमपुरवा गांव में रात अंधेरे में संतुलन बिगड़ने से 48 वर्षीय दयाराम खैरवार खुले कुएं में गिर गए। सुबह शव मिला, पुलिस ने मर्ग कायम किया।

Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 05:19:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 05:19:29 PM (IST)

घर के सामने खुले कुएं में गिरा 48 वर्षीय व्यक्ति। (नईदुनिया)

HighLights

  1. अंधेरे में संतुलन बिगड़ने से व्यक्ति कुएं में गिरा।
  2. हादसे में 48 वर्षीय दयाराम खैरवार की मौत।
  3. सुबह परिजनों ने कुएं में शव तैरता देखा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल: देवलौंद थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर के सामने स्थित कुएं में गिरने से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दयाराम खैरवार के रूप में हुई है। घटना रात के समय की बताई जा रही है।

अंधेरे में बिगड़ा संतुलन, सुबह मिला शव

  • जानकारी के अनुसार दयाराम खैरवार शनिवार रात अपने घर पर थे। किसी काम से घर के बाहर निकले थे, तभी अंधेरे में संतुलन बिगड़ने से वे सामने स्थित कुएं में गिर गए। रात में किसी को घटना का पता नहीं चला। सुबह जब परिजन उठे और दयाराम को घर में नहीं देखा तो तलाश शुरू की।

  • इस दौरान कुएं में झांकने पर उनका शव पानी में उतराता मिला। इसके बाद परिजनों ने तत्काल देवलौंद पुलिस को सूचना दी।
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

    • सूचना मिलते ही देवलौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
    • पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला हादसा लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार कुआं खुला हुआ है और रात में अंधेरे के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

    यह भी पढ़ें- शहडोल के जैतपुर में आफत की बारिश, उफान पर कुंनुक नदी, छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला मार्ग बंद

    #घर #क #समन #खल #कए #म #गर #वरषय #वयकत #सबह #शव #मलन #स #परवर #म #मतम

    Previous post

    CPL इतिहास में पहली बार, ड्वेन ब्रावो की नंबर 47 जर्सी हुई रिटायर, ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स ने दिया स्पेशल सम्मान

    Next post

    Eng vs Pak: लॉर्ड्स टेस्ट के बीच पाकिस्तान को बड़ा झटका, इमाम-उल-हक का चोट के चलते बाहर होना तय!

    Post Comment