×
पन्ना में पिंडदान करने जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत | Pind Daan Bike Rider Killed In Truck Accident

पन्ना में पिंडदान करने जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत | Pind Daan Bike Rider Killed In Truck Accident

घटना की जानकारी पड़ोसी शिरीष सेन ने मृतक के बेटे रामनरेश सोनकर को फोन पर दी। रामनरेश जबलपुर में एमपीईबी में नौकरी करते हैं। सूचना मिलते ही वे जबलपुर से देवेंद्रनगर पहुंचे और अस्पताल में पिता का शव स्ट्रेचर पर देखा। रामनरेश के अनुसार, उनके पिता के सिर में गंभीर चोट लगी थी और खून निकला था। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटनास्थल पर दुर्घटना करने वाला ट्रक खड़ा था और उसकी नंबर प्लेट पर ओडी 23 आर 7957 लिखा था। फरियादी ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक तेज गति, लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था, जिसके कारण टक्कर हुई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106(1) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

#पनन #म #पडदन #करन #ज #रह #बइक #सवर #क #टरक #न #मर #टककर #मत #Pind #Daan #Bike #Rider #Killed #Truck #Accident

Post Comment