×
69 रन ठोकने वाले अभिषेक शर्मा को नहीं मिला POTM अवॉर्ड, तीसरे टी20 में बॉलर ने लूटी महफिल

69 रन ठोकने वाले अभिषेक शर्मा को नहीं मिला POTM अवॉर्ड, तीसरे टी20 में बॉलर ने लूटी महफिल

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की अहम बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में टीम इंडिया की जीत में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने अहम योगदान दिया। अभिषेक ने महज 30 गेंदों पर तूफानी 69 रन कूट डाले। अपनी इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके, 5 छक्के लगाए और भारत को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाई।

अर्शदीप सिंह को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

हालांकि जब ये मैच खत्म हुआ तो प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवॉर्ड अभिषेक शर्मा को नहीं बल्कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मिला। अर्शदीप ने इस मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए हुए 4 ओवर में 44 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। वेस्टइंडीज की पारी के दौरान जब मेहमान टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहद खतरनाक नजर आ रही थी और मैच लगभग भारत के हाथ से फिसलता दिख रहा था, तब अर्शदीप ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी और सटीक यॉर्कर के दम पर मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने खतरनाक दिख रहे शेरफेन रदरफोर्ड को शानदार यॉर्कर पर बोल्ड करके वेस्टइंडीज की जीत की उम्मीदों को तोड़ दिया। इससे पहले उन्होंने शाई होप को भी क्लीन बोल्ड किया था। वहीं कीमो पॉल को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करवाया।

POTM अवॉर्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने क्या कहा?

POTM अवॉर्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने कहा कि आज का माहौल काफी अच्छा था और गेंद थोड़ी रिवर्स हो रही थी। पिछले मैच में ओस की वजह से ऐसा करना मुश्किल हो रहा था, लेकिन आज उन्होंने प्लान के तहत गेंदबाजी की। उन्होंने कहा कि टीम में कोई सीनियर या लीडर जैसा नहीं है, बल्कि पूरा माहौल बहुत शांत और दोस्ताना है। एक इंटरनेशनल खिलाड़ी के तौर पर अच्छे और बुरे दिन आते रहते हैं, इसलिए जरूरी यह है कि आप शांत दिमाग से खेलें। अर्शदीप ने बताया उनका मुख्य फोकस शुरुआत में आकर नई गेंद और बाद में पुरानी गेंद से सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करना रहता है।

ईशान किशन ने भी की अच्छी बल्लेबाजी

इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए थे। अभिषेक के अलावा ईशान किशन ने 18 गेंदों में 37 रनों की तेज पारी खेली थी। तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया। अक्षर पटेल ने 14 गेंदों में 20 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना सकी। अर्शदीप के अलावा इस मैच में नमन धीर ने दो विकेट लिए। इस सीरीज में अब टीम इंडिया 2-1 से आगे हो गई है।

यह भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में पूरे किए 2000 रन

रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी में लिया पांच विकेट हॉल, मध्य प्रदेश की टीम 196 रन पर हुई ऑलआउट

Latest Cricket News


#रन #ठकन #वल #अभषक #शरम #क #नह #मल #POTM #अवरड #तसर #ट20 #म #बलर #न #लट #महफल

Previous post

रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस – Vindhya Bhaskar

Next post

मध्य प्रदेश में आज से काम पर लौटेंगे पटवारी, निलंबितों को किया गया बहाल, प्रशासन से बातचीत के बाद निकला समाधान

Post Comment