×
पहली बार कटनी एसपी ऑफिस में जनसुनवाई:  28 शिकायतें आईं, 85 वर्षीय बुजुर्ग ने की धोखाधड़ी की शिकायत – Katni News

पहली बार कटनी एसपी ऑफिस में जनसुनवाई: 28 शिकायतें आईं, 85 वर्षीय बुजुर्ग ने की धोखाधड़ी की शिकायत – Katni News

कटनी एसपी ऑफिस में पहली बार जनसुनवाई हुई। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने जनसुनवाई की अध्यक्षता की। पहले दिन 28 शिकायतें सामने आईं।

.

मध्य प्रदेश शासन के आदेश के अनुसार, कटनी पुलिस मुख्यालय में अब हर मंगलवार को जनसुनवाई होगी। इसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। साथ ही नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

एसपी विश्वकर्मा ने कहा कि जनसुनवाई में जिला स्तर के उच्च अधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहेंगे। इससे फरियादी अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे।

जनसुनवाई में बिलहरी गांव के 85 वर्षीय राजकुमार बर्मन ने एक गंभीर मामला सामने रखा। उन्होंने बताया कि माया देवी डोडानी और रमेश पटेल ने वसीयत के नाम पर उन्हें धोखा दिया। उन्हें पंजीयन कार्यालय ले जाकर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्री करा दी गई। बुजुर्ग ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

Source link
#पहल #बर #कटन #एसप #ऑफस #म #जनसनवई #शकयत #आई #वरषय #बजरग #न #क #धखधड #क #शकयत #Katni #News

Post Comment