×
Army: 20 हजार फीट की ऊंचाई पर अब ड्रोन पहुंचाएंगे हथियार और राशन? सेना करने जा रही सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स डील

Army: 20 हजार फीट की ऊंचाई पर अब ड्रोन पहुंचाएंगे हथियार और राशन? सेना करने जा रही सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स डील

चीन और पाकिस्तान से लगी दुर्गम ऊंचाइयों पर तैनात सैनिकों के लिए राशन, हथियार और जीवन रक्षक दवाइयां पहुंचाने का पारंपरिक तरीका बदलने वाला है। रक्षा मंत्रालय इसके लिए ढाई हजार से ज्यादा लॉजिस्टिक्स ड्रोन्स का सबसे बड़ा बेड़ा खरीदने जा रहा है।

इससे सियाचिन ग्लेशियर या लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के बर्फीले पहाड़ों पर 20,000 फीट तक की ऊंचाई पर तैनात जवानों के लिए सामान पहुंचाना बेहद आसान हो जाएगा। इनसे युद्ध की स्थिति में आवश्यक हथियार, कारतूस और अन्य सामरिक साजो-सामान भी तुरंत ले जाया जा सकेगा।

खास बात यह है कि यह माइनस 30 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में काम कर सकेंगे। इनकी ऑपरेशनल रेंज 10 से 20 किलोमीटर तक होगी। इनमें जीपीएस, थर्मल सेंसर और अन्य बाधा पहचान तकनीकें होंगी, जिनकी मदद से यह बिना किसी रनवे के ऊबड़-खाबड़ जमीन पर भी सुरक्षित लैंड कर पाएंगे।

Source link
#Army #हजर #फट #क #ऊचई #पर #अब #डरन #पहचएग #हथयर #और #रशन #सन #करन #ज #रह #सबस #बड #लजसटकस #डल

Post Comment