छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने बातचीत से इनकार करने पर युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बड़ी बहन को भी …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने बातचीत से इनकार करने पर युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बड़ी बहन को भी आरोपित ने नहीं बख्शा और उस पर भी वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छोला पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
पुरानी बातों को लेकर रास्ता रोककर किया विवाद
पुलिस के अनुसार शंकर नगर निवासी 23 वर्षीय रोशनी अहिरवार मंगलवार शाम अपनी छोटी बहन पायल के साथ क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान प्रीत नगर निवासी अक्षय चंदेल ने उन्हें रोक लिया। आरोपित युवती से बात करने और पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगा।
युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
युवती द्वारा बातचीत से इनकार करने पर वह आक्रोशित हो गया और जेब से चाकू निकाल लिया। आरोपित ने छोटी बहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवती की गर्दन, चेहरा, पीठ और हाथ पर गंभीर चोटें आईं।
बचाने आई बड़ी बहन पर भी हमला, आरोपित फरार
बहन को बचाने के लिए आगे आई रोशनी के बाएं गाल पर भी चाकू लगने से गहरा घाव हो गया। दोनों बहनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- Bhopal: 32 हजार संविदाकर्मियों की हड़ताल जारी, मांगें पूरी न होने पर 8 जून को सीएम हाउस घेराव की चेतावनी
छोला पुलिस ने आरोपित अक्षय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि आरोपित फरार है, उसकी तलाश में टीम जुटी है।
Source link
#Bhopal #Crime #छल #मदर #म #सरफर #न #यवत #पर #कय #चक #स #जनलव #हमल #बचन #आई #बड #बहन #भ #घयल



Post Comment