×
DAVV हॉस्टल में बीटेक छात्रों का हाईवोल्टेज ड्रामा… पास आउट होने की खुशी में जमकर पी शराब, सरकारी संपत्ति तोड़ी

DAVV हॉस्टल में बीटेक छात्रों का हाईवोल्टेज ड्रामा… पास आउट होने की खुशी में जमकर पी शराब, सरकारी संपत्ति तोड़ी

शनिवार को अहिल्या विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आइईटी) हॉस्टल में बीटेक फाइनल ईयर के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने पास …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 18 May 2026 01:02:50 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 01:02:50 AM (IST)

DAVV हॉस्टल में बीटेक छात्रों का हाईवोल्टेज ड्रामा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शनिवार को अहिल्या विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आइईटी) हॉस्टल में बीटेक फाइनल ईयर के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने पास आउट होने पर पार्टी की और जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की। रविवार को विद्यार्थियों के उत्पात मचाने का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। उसके बाद आइईटी प्रशासन की नींद खुली। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब इस मामले में जांच कमेटी भी बनाई है और रिपोर्ट अब कुलगुरु को दी जाएगी। विद्यार्थियों की पहचान भी की जा रही है।

आइईटी परिसर स्थित रामानुजन हॉस्टल में फाइनल ईयर के छात्रों ने कोर्स पूरा होने की खुशी में शनिवार रात को पार्टी रखी। जहां डीजे और तेज संगीत पर नाच-गाना चलता रहा। यहां तक कि पार्टी में जमकर शराब की बोतलें भी खोली गईं। वहीं कुछ छात्रों ने कथित रूप से नशा भी किया। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और छात्रों ने हॉस्टल में जमकर उत्पात मचाया। वायरल वीडियो में छात्र अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। कुछ छात्र हॉस्टल की खिड़कियों के कांच तोड़ते, फर्नीचर फेंकते और पानी के स्टोरेज टैंक को नुकसान पहुंचाते नजर आए। टेबल-कुर्सियों सहित कई सामान को भी तोड़ दिया गया। यह हंगामा रविवार तड़के करीब 4 बजे तक चलता रहा।

वार्डन रहे बेखबर, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

हॉस्टल की जिम्मेदारी वार्डन अमित मित्तल के पास है। फाइनल ईयर के विद्यार्थियों की पार्टी के बारे में वार्डन को पता था। यहां तक कि डीजे और साउंड सिस्टम की जानकारी भी थी। मगर उन्होंने इसके बारे में आइईटी डायरेक्टर डॉ. प्रतोष बंसल को भी नहीं दी। इसका फायदा उठाकर विद्यार्थियों ने पार्टी में शराब की बोतलें भी मंगवाईं। सूत्रों के मुताबिक वार्डन भी कई-कई दिनों तक हॉस्टल में नहीं जाते हैं। उत्पात मचाने के बाद वीडियो वायरल हुआ तो आइईटी में हड़कंप मचा और रविवार दोपहर 12 बजे इस मामले की रिपोर्ट बुलवाई गई।

निदेशक ने किया हॉस्टल का निरीक्षण, जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर उठे सवाल

घटना सामने आने के बाद वार्डन ने हॉस्टल का निरीक्षण किया। फिर निदेशक डॉ. बंसल भी वहां पहुंचे। कई कमरों की खिड़कियों के कांच टूटे मिले। हॉस्टल परिसर में पार्टी में इस्तेमाल किए गए डीजे, डेकोरेशन और अन्य सामग्री भी पाई गई। हालांकि तोड़े गए कुछ सामान को हटा दिया गया।

अक्सर आइईटी के हॉस्टल में शराबखोरी की शिकायत मिलती है। पिछले साल विश्वविद्यालय की समिति ने हॉस्टल का निरीक्षण किया था। उस दौरान कमरों में शराब की बोतलें बिखरी पड़ी थीं। इसके बाद संस्थान ने नशे को लेकर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी अपनाई है। बावजूद इसके ऐसी घटनाएं कई बार सामने आई हैं। हॉस्टल में कथित रूप से शराब और अन्य मादक पदार्थ पहुंचने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब जांच का मुख्य विषय यही है कि आखिर हॉस्टल तक नशा कैसे पहुंचा।

पिछले आठ महीने में आइईटी-हॉस्टल के विवाद

  • 26 सितंबर 2025: आइईटी हॉस्टल में सीनियर छात्रों पर जूनियर से रैगिंग करना सामने आया। इन पर संस्थान ने कार्रवाई कर दी।
  • 1 अक्टूबर 2025: रैगिंग में दोषी छात्रों के समर्थन में कुछ विद्यार्थियों ने संस्थान को इंटरनेट मीडिया पर बदनाम करने की साजिश की। जांच में कई विद्यार्थियों के नाम सामने आए, जिसमें सीनियर पर जूनियर को उकसाने का आरोप लगा। कुछ छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित किया गया। साथ ही जुर्माना भी लगा।
  • 12 मई 2026: आइईटी के हॉस्टल में कुछ विद्यार्थी गांजा पार्टी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने दबिश दी और चार छात्रों को गिरफ्तार किया।

जांच समिति करेगी कार्रवाई, रोके जाएंगे फाइनल ईयर के रिजल्ट

निदेशक डॉ. प्रतोष बंसल ने बताया कि हॉस्टल में तोड़फोड़ करने वाले विद्यार्थियों के बारे में कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई और रजिस्ट्रार प्रज्वल खरे को जानकारी दी है। कुछ विद्यार्थियों को चिह्नित किया गया है। मामले की जांच के लिए समिति बनाई है। ये सभी विद्यार्थी अंतिम वर्ष में पढ़ते हैं। इसके चलते जांच पूरी होने तक रिजल्ट रोका जाएगा। वे कहते हैं कि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने हॉस्टल में पार्टी रखी। उस दौरान कुछ छात्रों ने नशा कर रखा था। उन्होंने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। इन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही छात्रों के माता-पिता को बुलाएंगे।

यह भी पढ़ें- MP कैबिनेट में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड से तय होगा भविष्य, खराब परफॉर्मेंस वालों की हो सकती है छुट्टी

#DAVV #हसटल #म #बटक #छतर #क #हईवलटज #डरम.. #पस #आउट #हन #क #खश #म #जमकर #प #शरब #सरकर #सपतत #तड

Post Comment