फिल्म ‘तुम्बाड 2’ में शामिल होने के बाद आलिया भट्ट ने अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत की। फिल्म में अपने किरदार को लेकर भी जानकारी दी। जानिए, फिल्म को लेकर आलिया ने क्या-क्या कहा?
‘तुम्बाड’ की दुनिया का हिस्सा बनना मेरे लिए खास
फिल्म से जुड़ने पर आलिया भट्ट ने कहा, ‘पहली बार ‘तुम्बाड’ देखने के बाद से यह फिल्म मेरे जेहन में बसी हुई है। बहुत कम फिल्में ऐसी दुनिया रच पाती हैं, जो आपको पूरी तरह अपने भीतर खींच लें। उससे भी कम फिल्में ऐसी होती हैं, जो रिलीज के कई साल बाद भी लोगों के दिलों और दिमाग में बनी रहती हैं। ऐसे में उस दुनिया का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। लंबे समय से मैं इन दोनों कलाकारों की प्रशंसक रही हूं और ऐसे किरदार का इंतजार कर रही थी, जो ‘तुम्बाड’ जैसी रहस्यमयी और यादगार कहानी का हिस्सा हो। मैं बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रही हूं, जब दर्शक देखेंगे कि हम सबने मिलकर क्या बनाया है।’
Source link
#Exclusive #तमबड #म #आलय #भटट #क #एटर #बल #इस #दनय #क #हसस #बनन #मर #लए #बहद #खस



Post Comment