ICC Rankings: वर्ल्ड क्रिकेट में भारतीय टीम का डंका बज रहा है है। ICC की ताजा सालाना टीम रैंकिंग में टीम इंडिया ने ODI और T20 क्रिकेट में नंबर-1 की कुर्सी बरकरार रखते हुए दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का जलवा जारी है। भारतीय टीम भले ही टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हो, लेकिन सीमित ओवरों के दोनों फॉर्मेट में उसका दबदबा कायम रहना भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है।
T20I में टीम इंडिया का जलवा
ICCl द्वारा जारी सालाना रैंकिंग में भारत ने मेन्स ODI और T20 इंटरनेशनल रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। खास बात यह है कि इस साल लगातार दूसरी बार ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीतने करने वाली पहली टीम बनने के बाद भारत की T20 में बादशाहत और मजबूत हो गई है। T20I रैंकिंग में भारतीय टीम 275 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर-1 पर कायम है। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड 262 रेटिंग पॉइंट के साथ मौजूद है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 258 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर है।
ODI में भारतीय टीम टॉप पर
ODI रैंकिंग में भी भारत ने अपना शीर्ष स्थान नहीं छोड़ा है। टीम इंडिया के अब 118 रेटिंग पॉइंट हैं, जो पहले से एक पॉइंट कम जरूर हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत दूसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड से पांच पॉइंट आगे है। न्यूजीलैंड के 113 पॉइंट हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 109 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं साउथ अफ्रीका ने ODI रैंकिंग में शानदार छलांग लगाते हुए पाकिस्तान को पीछे छोड़ चौथा स्थान हासिल कर लिया है। श्रीलंका छठे स्थान पर बरकरार है। अफगानिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज क्रमश: 7वें, 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर हैं।
टेस्ट में नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया
टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बरकरार है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 131 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर-1 पर है, जबकि मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका 119 रेटिंग पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर कायम है। भारत ने जरूर एक स्थान की छलांग लगाई है और अब 104 रेटिंग पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इंग्लैंड 102 रेटिंग पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया। ताजा सालाना रैंकिंग में पाकिस्तान को भी फायदा हुआ है। पाकिस्तान 89 रेटिंग पॉइंट के साथ श्रीलंका से आगे निकल गया है। वेस्टइंडीज 8वें, बांग्लादेश 9वें और जिम्बाब्वे 10वें स्थान पर है।
ICC की यह सालाना रैंकिंग मई 2025 के बाद खेले गए मुकाबलों को 100 प्रतिशत वेटेज और उससे पहले के दो सालों के मैचों को 50 प्रतिशत वेटेज के आधार पर तैयार की गई है। ऐसे में आने वाली द्विपक्षीय सीरीज और ICC टूर्नामेंट्स रैंकिंग में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
World Test Championship Points Table: अंक तालिका में आने वाला है तूफान, पाकिस्तान के लिए बढ़ी मुसीबत
बड़ी खबर, नेपाल का दौरा करेगी 2 बार की T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम?
Latest Cricket News
#ICC #क #सलन #रकग #म #टम #इडय #क #बदशहत #बरकरर #पकसतन #क #हआ #बड #नकसन



Post Comment