×
IND vs AFG 3rd T20I का लाइव एक्शन, अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत की पहले बैटिंग

IND vs AFG 3rd T20I का लाइव एक्शन, अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत की पहले बैटिंग

दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच तीसरा T20I मुकाबला खेला जा रहा है। ये मुकाबला भले ही सीरीज के लिहाज से औपचारिकता भर रह गया हो, लेकिन टीम इंडिया के लिए इसकी अहमियत कम नहीं है। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में एक बदलाव है। अर्शदीप सिंह की जगह यश ठाकुर को मौका मिला है। अफगानिस्तान की टीम में 2 बदलाव हैं। अब्दुल्ला अहमदजई और नूर रहमान आज अपना T20I डेब्यू कर रहे हैं। नूर अहमद और गुलबदीन नायब आज का मैच नहीं खेल रहे हैं।

आज का मैच फ्री में कहां देखें, ये जानने के लिए यहां क्लिक कीजिए

भारत पहले ही तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम की नजरें अफगानिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ करने पर हैं। एशियन गेम्स 2026 में अभियान शुरू होने से पहले क्लीन स्वीप टीम के आत्मविश्वास को और बढ़ाने का काम कर सकता है। 

अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग इलेवन को लेकर था। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को पहले 2 मैचों में मौका नहीं मिला था। ऐसे में फैंस की नजरें तीसरे मुकाबले की प्लेइंग इलेवन पर टिकी थी। हालांकि, तीसरे मैच में भी वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ा। अब वैभव सीधे एशियन गेम्स में शिरकत करेंगे।

भारत ने 15 सितंबर को खेले गए दूसरे T20I मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की थी। इससे पहले टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर बढ़त बनाई थी। दूसरे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर अफगानिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। इस मैच में ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी भारत की जीत के हीरो रहे। पहले मुकाबले में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाने के बाद नितीश ने शानदार वापसी की और तीन विकेट अपने नाम किए।

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदजई, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

 

 

 

Latest Cricket News


#IND #AFG #3rd #T20I #क #लइव #एकशन #अफगनसतन #न #जत #टस #भरत #क #पहल #बटग

Post Comment