Indore: पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला दो साल की बच्ची का शव, माता-पिता ने लगाया  लापरवाही का आरोप

Indore: पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला दो साल की बच्ची का शव, माता-पिता ने लगाया लापरवाही का आरोप

इंदौर में पुलिस ने दो साल की एक बच्ची के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया है। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद वह एक अस्पताल में भर्ती हुई थी और उसकी मौत हो गई थी। शव को दफनाने के बाद माता-पिता ने थाने में जाकर डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था।

इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और शव को कब्र से निकाला। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होगा कि आखिर किस वजह से मासूम की मौत हुई।पुलिस के अनुसार, काश्वी यादव को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद परिजनों ने 27 मई को भंवरकुआं क्षेत्र के हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और अस्पताल ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एक दूसरे निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

29 मई को परिजनों ने बच्ची के शव को बच्चों के मुक्तिधाम में दफना दिया और रात को फिर थाने पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि हेल्थ केयर अस्पताल ने बच्ची के इलाज में लापरवाही बरती है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और मजिस्ट्रेट से बच्ची का शव निकलवाने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।पांच डॉक्टरों की टीम ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी।

Source link
#Indore #पलस #न #पसटमरटम #क #लए #कबर #स #नकल #द #सल #क #बचच #क #शव #मतपत #न #लगय #लपरवह #क #आरप

Previous post

इंदौर में उच्चदाब लाइन सुधरने के इंतजार में हुई देरी, दूसरे दिन भी जारी रही बिजली की परेशानी

Next post

कंगना रनौत ने अब खुद को लेकर ही कर दिया है ये चौंकाने वाला खुलासा

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इनकी गितनी आज बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है।

अब इस अभिनेत्री खुद को लेकर चौंकाने वाले खुलासा किया है। खबरों के अनुसार, कंगना ने खुलासा किया कि जब उनके माता-पिता ने उनकी पहली फिल्म गैंगस्टर देखी थी, तो उनका रिएक्शन वैसा नहीं था जैसा उन्होंने सोचा था। विशेष रूप से फिल्म के बोल्ड सीन्स को लेकर उनकी मां काफी परेशान हो गई थी। एक साक्षात्कार में कंगना ने बताया कि उनके पिता ने गैंगस्टर देखने के बाद कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी।

उन्होंने बताया कि जब मां से पूछा कि उन्हें फिल्म कैसी लगी। तब मां ने बोल दिया कि तुम अभी बहुत छोटी हो और उन्होंने तुमसे ऐसे सीन कैसे करवा लिए? मां का पूरा ध्यान फिल्म के बोल्ड सीन्स पर था। आपको बात दें कि कंगना रनौत बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Kangana Ranaut Gangster movie parents reaction, Kangana Ranaut mother on bold scenes, Kangana Ranaut Gangster film

Post Comment