×
Indore Crime File: किसी अन्‍य युवती से बात करता था विकास, मना करने पर बोला मर जाओ, निकिता लोधी की मौत के मामले में नया मोड़

Indore Crime File: किसी अन्‍य युवती से बात करता था विकास, मना करने पर बोला मर जाओ, निकिता लोधी की मौत के मामले में नया मोड़

पुलिस के मुताबिक जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या के लिए उकसाने और घटना से जुड़े तथ्यों को छिपाने का पाया गया है।

Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 07:09:15 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 07:49:55 PM (IST)

हादसा बताकर छिपाई मौत की असल वजह, प्रेमी पर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस- एआई फोटो।

HighLights

  1. गत 1 अगस्त की रात निकिता विकास से फोन पर बात करते हुए रोने लगी थी।
  2. बहन निधि ने पूछा तो निकिता ने बताया विकास अन्य युवती से बात करता है।
  3. अगले दिन विकास ने परिजनों को बताया कि निकिता का एक्सीडेंट हो गया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। 24 वर्षीय युवती निकिता लोधी की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना को सड़क हादसा बताकर परिजनों और अस्पताल को झूठी जानकारी दी गई थी। जांच में युवती के प्रेमी विकास गुर्जर उर्फ विराट की भूमिका संदिग्ध पाई गई। एमआईजी पुलिस ने विकास के खिलाफ बीएनएस की धारा 108, 212(बी) और 238(बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मूलत: गंगई तेदूंखेड़ा नरसिंहपुर निवासी 24 वर्षीय निकिता पुत्री विश्वनाथसिंह लोधी अंबेडकर नगर में पिछले करीब दो साल से इंदौर में रहकर अलग-अलग कंपनियों में नौकरी कर रही थी।

वह विकास गुर्जर से बातचीत करती थी। परिजनों के बयान में सामने आया कि 1 अगस्त की रात निकिता विकास से फोन पर बात करते हुए रोने लगी थी। बहन निधि ने कारण पूछा तो निकिता ने बताया कि विकास किसी अन्य युवती से बात करता है और मना करने पर उसने उसे मर जाने के लिए कहा था।

अगले दिन विकास ने फोन कर परिजनों को बताया कि निकिता का एक्सीडेंट हो गया है और उसे कृष्णा डायग्नोस्टिक सेंटर बुलाया।

बाद में निकिता को लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि विकास ने निकिता के छत से गिरने की बात छिपाकर हादसे की झूठी कहानी बताई।

पुलिस के मुताबिक जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या के लिए उकसाने और घटना से जुड़े तथ्यों को छिपाने का पाया गया है।

#Indore #Crime #File #कस #अनय #यवत #स #बत #करत #थ #वकस #मन #करन #पर #बल #मर #जओ #नकत #लध #क #मत #क #ममल #म #नय #मड

Previous post

UP: सीएम योगी के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, चुनावी तैयारियों के बीच 15 अगस्त तक चलेगा सिलसिला

Next post

वारदात : इंदौर में जिलाबदर गुंडे ने नशे में धुत प्रेमिका के साथ मिलकर डिलीवरी ब्वॉय को लूटा

Post Comment