रावजी बाजार थाना से जिलाबदर गुंडे और उसकी प्रेमिका ने एक डिलीवरी ब्वॉय को लूट लिया। बदमाश ने करीब दो किमी तक पीछा किया और गाड़ी न रोकने पर ओवरटेक कर ग…और पढ़ें
HighLights
- चैकिंग पाइंट के समीप की वारदात,युवती को दो किमी तक पीछा कर दबोचा
- बदमाश ने करीब दो किमी तक पीछा किया और गाड़ी न रोकने पर ओवरटेक कर गिरा दिया
- युवती ने उसको कस कर पकड़ लिया और गुंडा चाकू मारने के लिए दौड़ा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : रावजी बाजार थाना से जिलाबदर गुंडे और उसकी प्रेमिका ने एक डिलीवरी ब्वॉय को लूट लिया। बदमाश ने करीब दो किमी तक पीछा किया और गाड़ी न रोकने पर ओवरटेक कर गिरा दिया। युवती ने उसको कस कर पकड़ लिया और गुंडा चाकू मारने के लिए दौड़ा।
घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई और युवती को स्कूटर सहित पकड़ लिया। इस घटना ने रात्री गश्त और अपराधियों की निगरानी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए है।
घटना अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र अंतर्गत फूटी कोठी रोड़ पर गुरुवार रात पौने तीन बजे की है। फूड सप्लाई कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय पीयूष आर्डर लेकर हवा बंगला की ओर जा रहा था। स्कूटर सवार एक युवक और युवती ने महूनाका से पीछा करना शुरु कर दिया। आवाज लगाने पर पीयूष को शक हुआ लेकिन आरोपितों ने फूटी कोठी के समीप ओवरटेक कर रोक लिया।
युवती स्कूटर चला रही थी। उसने पीयूष को पकड़ लिया। उसके साथी ने कमर में छुपा कर रखा चाकू निकाला और पीयूष को मारने दौड़ा। पीयूष ने मशक्कत से छुड़वाया और गाड़ी छोड़ कर भाग गया। युवक स्कूटर लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। द्वारकापुरी टीआई मनीष मिश्र भी बल लेकर आ गए।
पुलिस ने द्वारकापुरी, सुदामानगर में घेराबंदी की और युवती को 60 फीट रोड से पकड़ लिया। उसका नाम पलक वर्मा निवासी रावजी बाजार है। वह शराब के नशे में थी। फरार आरोपित प्रिंस पुत्र आनंद विसनार निवासी गाड़ी अड्डा रावजी बाजार है।
Source link
#वरदत #इदर #म #जलबदर #गड #न #नश #म #धत #परमक #क #सथ #मलकर #डलवर #बवय #क #लट



Post Comment