×
Indore Gold Market: सराफा बाजार में कीमतों में सुधार जारी, चांदी 1000 रुपये उछली

Indore Gold Market: सराफा बाजार में कीमतों में सुधार जारी, चांदी 1000 रुपये उछली

इंदौर में चांदी चौरसा 1000 रुपये बढ़कर 242500 रुपये प्रति किलो और सोना केडबरी मामूली सुधरकर 147100 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। कुछ जानकारों का क …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 06:31:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2026 06:33:52 PM (IST)

इंदौर में सोने और चांदी के दाम।

HighLights

  1. बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में दुसरे दिन भी सुधार का क्रम जारी रहा।
  2. इंदौर में चांदी चौरसा 1000 रुपये बढ़कर 242500 रुपये प्रति किलो रही।
  3. सोना केडबरी मामूली सुधरकर 147100 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीदें के चलते अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में निवेशकों का रुझान फिर बढ़ने लगा है जिसके चलते सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को देर रात को भी सोना-चांदी वायदा उछलकर बंद हुआ।

कामेक्स पर सोना वायदा 8 डालर सुधरकर 4216 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 116 सेंट बढ़कर 67.97 डालर प्रति औंस पर बंद हुई। इससे भारतीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में दुसरे दिन भी सुधार का क्रम जारी रहा।

इंदौर में चांदी चौरसा 1000 रुपये बढ़कर 242500 रुपये प्रति किलो और सोना केडबरी मामूली सुधरकर 147100 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। कुछ जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार अभी भी अस्थिर है। फिलहाल सोने के लिए दो चुनौतियां सामने आती दिख रही हैं।

पहला अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद है. इसके अलावा, डॉलर में तेजी भी सोने के लिए अच्छी खबर नहीं है। इन दोनों वजहों से सोने पर आगे फिर दबाव देखने को मिल सकता है।

इंदौर के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 147100, सोना आरटीजीएस में 148000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 135700 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। शुक्रवार को सोना 147000 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 242500, चांदी आरटीजीएस 248000 चांदी टंच 243000 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2750 रु. प्रति नग बिका। शुक्रवार को चांदी 241500 रु. पर बंद हुई थी।

Source link
#Indore #Gold #Market #सरफ #बजर #म #कमत #म #सधर #जर #चद #रपय #उछल

Previous post

इंदौर में विदेशी मेहमानों ने लगाए पौधे, मेघदूत उपवन में बनी अनोखी ‘ब्रिक्स वाटिका’

Next post

जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, स्कार्पियो के अंदर जिंदा जले दो लोग, हाईवा से टकराई | Jabalpur Horrific Road Accident Two People Burned Alive Inside Scorpio In Jabalpur

Post Comment