×
इंदौर में आगामी सप्ताह में भी छिटपुट बारिश ही होगी, ऐसे में गर्मी व उमस परेशान करेगी

इंदौर में आगामी सप्ताह में भी छिटपुट बारिश ही होगी, ऐसे में गर्मी व उमस परेशान करेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में आगामी सप्ताह में छिटपुट वर्षा ही होगी। ऐसे में शहरवासियों को गर्मी व उमस परेशान करेगी और छिटपुट वर्षा से ही संतोष करना होगा। सप्ताह में अंत में ही वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी।

शनिवार को शहर के कुछ हिस्सों में छिट-पुट वर्षा हुई

शनिवार को दोपहर में धूप निकली और हल्के बादल छाए। शहर के कुछ हिस्सों में छिट-पुट वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को शहर में बादल छाएंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिन में गर्मी व उमस का अहसास होगा।

इंदौर सहित पश्चिम मप्र में आगामी दिनों में हल्की वर्षा होगी

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में जैसलमेर, दक्षिण पूर्व राजस्थान और उससे सटे क्षेत्र पर सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से इंदौर सहित पश्चिम मप्र में आगामी दिनों में हल्की वर्षा होगी।

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम कम दबाव के क्षेत्र के रूप में बनेगा

आगामी दिनों में सात व आठ अगस्त को बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम कम दबाव के क्षेत्र के रूप में बनेगा। इसके प्रभाव से पश्चिम मप्र सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में वर्षा की गतिवधियों में तेजी आएगी।

अन्य जिलों में इंदौर के मुकाबले वर्षा की गतिविधियां ज्यादा रहेगी

आगामी दिनों में इंदौर में भले ही हल्की वर्षा हो लेकिन प्रदेश में राजगढ़, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकला सहित अन्य जिलों में इंदौर के मुकाबले वर्षा की गतिविधियां ज्यादा रहेगी।

दिन व रात के तापमान एक से दो डिग्री का इजाफा होगा

इंदौर में कम वर्षा होने के कारण दिन व रात के तापमान एक से दो डिग्री का इजाफा होगा। इंदौर में बीते दो माह में औसत वर्षा का कोटा भी पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में अगस्त माह में होने वाली वर्षा से मानसून सीजन की औसत वर्षा की भरपाई होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगस्त माह में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

Source link
#इदर #म #आगम #सपतह #म #भ #छटपट #बरश #ह #हग #ऐस #म #गरम #व #उमस #परशन #करग

Post Comment