इंदौर मेट्रो को अपेक्षित यात्री संख्या नहीं मिल रही है, ऐसे में अब इसमें नए प्रयोग किए जा रहे हैं। जल्द ही मेट्रो में बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी और अन्य आयोजन किए जा सकेंगे। इसके साथ ही प्री-वेडिंग शूट की भी अनुमति दी जाएगी। इन आयोजनों के लिए मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) द्वारा 5 से 7 हजार रुपये प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। “सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स” की शुरुआत इसी माह से की जा रही है।
एमपीएमआरसीएल के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने बताया कि यह पहल भोपाल और इंदौर की बदलती शहरी जीवनशैली और नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसका उद्देश्य मेट्रो को आमजन के और करीब लाना है।
पढ़ें: भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का नया बयान, कहा- दिल्ली तक करेंगे लोधी-मोदी जोड़ो यात्रा
इस योजना के तहत चयनित मेट्रो कोच और स्टेशनों पर आयोजन की अनुमति दी जाएगी, जिससे लोगों को आधुनिक परिवहन माहौल में जश्न मनाने का नया अनुभव मिलेगा। कार्यक्रम इस तरह आयोजित किए जाएंगे कि मेट्रो संचालन और यात्रियों की सुविधा प्रभावित न हो।
पार्टी के अलावा फिल्म शूटिंग, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञापन, बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, प्री-वेडिंग शूट और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी अनुमति दी जाएगी।
टैरिफ के अनुसार, स्थिर मेट्रो कोच के लिए 5 हजार रुपये प्रति घंटा और चलती मेट्रो कोच के लिए 7 हजार रुपये प्रति घंटा शुल्क निर्धारित किया गया है। बर्थडे, प्री-वेडिंग और किटी पार्टी के लिए अधिकतम 50 लोगों को अनुमति होगी। इससे अधिक लोगों के शामिल होने पर मेट्रो के निर्धारित किराया नियम लागू होंगे। प्रति कोच 20 हजार रुपये की रिफंडेबल सुरक्षा राशि भी जमा करनी होगी।
Source link
#Indore #Metro #अब #मटर #म #परट #पर #वडग #शट #ह #सकग #महमन #क #हग #अनमत #जन #कयकय #खस



Post Comment