Indore News: इंदौर के बिलावली तालाब का पानी कम,  ऑक्सीजन कम मिलने से मरने लगी मछलियां

Indore News: इंदौर के बिलावली तालाब का पानी कम, ऑक्सीजन कम मिलने से मरने लगी मछलियां

इंदौर में तेज़ गर्मी अब असर दिखाने लगी है। तालाबों का पानी तेजी से सूख रहा है और उससे जुड़े इलाकों के बोरिंगों में भी पानी आना बंद हो गया है। इंदौर के सबसे बड़े बिलावली तालाब में भी अब पानी कम बचा है। इस कारण तालाब की मछलियांं मरने लगी हैं। तल में मटमैला पानी होने के कारण मछलियों को ऑक्सीजन के लिए ऊपर आना पड़ रहा है और फिर उनकी मौत हो रही है।

उधर तालाब के खाली हिस्से का नगर निगम ने गहरीकरण शुरू कर दिया है। वहाँ जेसीबी से खुदाई भी की जा रही है, ताकि बारिश के दौरान तालाब में पानी अच्छी तरह भर सके। तालाब की चैनलों को भी साफ किया गया है। बायपास और रालामंडल वाले हिस्से से बिलावली तालाब में पानी आता है, लेकिन बीते कुछ वर्षों में बायपास बनने और उसे छह लेन करने की कवायद में प्राकृतिक बहाव प्रभावित हुआ है। इस कारण हर साल तालाब में पानी गर्मी के दिनों में कम हो जाता है और मछलियाँ दम तोड़ने लगती हैं। शहर में पांच तालाब

है, लेकिन गहराई सिर्फ एक ही तालाब की बढ़ाई जा रही है।

तापमान बढ़ने पर पानी गर्म

शहर का तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर है। इस कारण तालाबों का जलस्तर घटा है और पानी भी गर्म रहता है। इससे ऑक्सीजन घुलने की क्षमता कम हो जाती है। तेज धूप के कारण तालाब में काई बढ़ जाती है। काई रात में ऑक्सीजन सोखती है। इस कारण तालाब की मछलियों को सांस लेने में तकलीफ़ आने लगती है।

Source link
#Indore #News #इदर #क #बलवल #तलब #क #पन #कम #ऑकसजन #कम #मलन #स #मरन #लग #मछलय

Previous post

Indore: इंदौर से पहली बार रेल विभाग कराएगा नेपाल यात्रा, 12 जून को जाएगी विशेष ट्रेन

Next post

मनसिमरन संधू एक बार फिर आए लोगों का दिल जीतने अपने नए गाने

पंजाबी म्यूज़िक में अपने बढ़ते प्रभाव के साथ अमेरिका स्थित गायक-गीतलेखक, मनसिमरन संधू ने वापसी करते हुए अपना लेटेस्ट सिंगल, दीवानी मस्तानी पेश किया है। इस ट्रैक में वो एक बहुत ही निजी एहसास लेकर आए हैं और बता रहे हैं कि किसी के प्यार में पूरी तरह डूब जाने पर कैसा महसूस होता है। यह एक ऐसी स्थिति होती है, जब प्यार कोई एहसास नहीं रह जाता है, बल्कि आपकी पूरी दुनिया बन जाता है।

इस गाने को लिखने वाले और कंपोज़ करने वाले खुद मनसिमरन हैं। इसका निर्माण हितेन ने किया है। इस गाने में मधुर धुनों के साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाली लय है। धीरे-धीरे गाने की तीव्रता बढ़ती जाती है और यह एक गहरे एवं लगभग पूरी तरह से आध्यात्मिक अनुभव में बदल जाता है। दीवानी मस्तानी के मूल में प्यार का एक ऐसा रोमांटिक अंदाज है, जो बिल्कुल काल्पनिक महसूस होता है, लेकिन फिर भी इस एहसास को खुद से दूर नहीं किया जा सकता है क्योंकि इसके एक-एक क्षण में असीम शांति का अनुभव मिलता है। जैसे-जैसे ट्रैक आगे बढ़ता है, कव्वाली से प्रेरित शैली के साथ इसकी भावनात्मक गहराई बढ़ती चली जाती है और चाहत पूरी तरह से समर्पण में बदल जाती है।

इस गाने के बारे में मनसिमरन संधू ने कहा, ;;दीवानी मस्तानी एक वास्तविक जगह से निकला है। यह ऐसे प्यार के प्रति समर्पित हो जाने के बारे में है, जिस पर आपका कोई नियंत्रण नहीं होता है, और जो लगभग काल्पनिक महसूस होता है। मेरा मानना है कि हर किसी ने अपने जीवन में कभी न कभी इस प्यार का अनुभव किया होगा, जब आपके मन में केवल एक इंसान बस जाता है और बाकी सब-कुछ धुंधला हो जाता है। मैं चाहता था कि इस गाने में ठीक वैसा ही महसूस हो, वही सच्चा और बहुत ज्यादा गहरा एहसास मिले।

मनसिमरन संधू इस समय शिकागो में रहते हैं। वो सुर्खियों में पहली बार तब आए, जब उन्होंने रियलिटी शो, राईज़िंग स्टार में उद्योग के दिग्गजों और अपने आदर्श, दिलजीत दोसांझ के सामने परफॉर्म किया। तेरे पीछे, मिलदे मिलदे और हुजूर जी जैसे ट्रैक्स के साथ वो ऐसे गीत बना रहे हैं, जिनमें आधुनिक प्रोडक्शन के साथ भावुक कहानियाँ भी शामिल हैं। दीवानी मस्तानी उनके गानों के सफर में एक और गहरा व दिलचस्प मोड़ है।

दीवानी मस्तानी के साथ मनसिमरन जज्बातों की दुनिया में उतर रहे हैं और एक ऐसा प्यार पेश कर रहे हैं, जो थमता नहीं, बल्कि धीरे-धीरे बढ़ता चला जाता है और आपके दिलोदिमाग पर छा जाता है, जिससे बचना असंभव है। दीवानी मस्तानी सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हो गया है।

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Mansimran Sandhu,Deewani Mastani, Hindi news

Post Comment