Indore News: इंदौर में सफाई के नए नियम लागू, 100 किलो कचरे का खुद करना होगा निपटान

Indore News: इंदौर में सफाई के नए नियम लागू, 100 किलो कचरे का खुद करना होगा निपटान

इंदौर। नगर निगम ने शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) के नए नियम लागू कर दिए हैं। अब प्रतिदिन 100 किलो या उससे अधिक कचरा उत्पन्न करने वाली संस्थाओं को थोक कचरा उत्पादक (बल्क वेस्ट जनरेटर – BWG) माना जाएगा। ऐसी संस्थाओं को अपने परिसर में ही गीले कचरे का निपटान करना होगा और कचरा प्रबंधन के लिए अलग व्यवस्था करनी होगी।

नगर निगम द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 लागू किए हैं। ये नियम 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हैं और अब नगर निगम सीमा क्षेत्र में इनका पालन अनिवार्य कर दिया गया है।

नए नियमों के दायरे में मैरिज गार्डन, होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, छात्रावास, सामुदायिक भवन, रहवासी संघ और अन्य बड़े संस्थान शामिल होंगे। यदि ये संस्थान प्रतिदिन 100 किलो या उससे अधिक कचरा पैदा करते हैं, तो उन्हें थोक कचरा उत्पादक की श्रेणी में माना जाएगा।

नगर निगम ने ऐसे संस्थानों के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी थोक कचरा उत्पादकों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के केंद्रीकृत पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। संस्थानों में गीले, सूखे और घरेलू खतरनाक कचरे को अलग-अलग रखना अनिवार्य होगा। गीले कचरे का निपटान परिसर में ही पिट कम्पोस्टिंग, बायोगैस, ओडब्ल्यूसी मशीन या अन्य स्वीकृत तरीकों से करना होगा।

इसके अलावा गीले कचरे से तैयार खाद का उपयोग करने और सूखे कचरे का अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से संग्रहण कराने की व्यवस्था भी करनी होगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन नहीं करने वाली संस्थाओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Source link
#Indore #News #इदर #म #सफई #क #नए #नयम #लग #कल #कचर #क #खद #करन #हग #नपटन

Previous post

Bluesky is getting ‘communities’

Bluesky will be getting “communities,” which will function as smaller spaces where you can “go deeper and hang out with people who care about the same stuff” sometime this year, according to head of product Alex Benzer. They will be built on the decentralized AT Protocol that underpins Bluesky, with Benzer saying that “it’s a new structure for everyone” that’s part of the “Atmosphere” (a shorthand for the AT Protocol ecosystem).

Benzer listed out a “few ideas we have in mind so far” in a thread. “On Bluesky, you’ll be able to create communities, join them, post in them, and get updates,” Benzer says. “The core features on Bluesky stay simple. The magic comes from communities also existing on the open web. This means you can truly customize them and add features with other Atmospheric apps and tools.”

Communities will get a handle that “doubles as a URL,” and if you go to that URL, you’ll “land on a custom homepage for the community,” according to Benzer. “Builders can also host a completely custom experience there instead.” There will be three privacy levels for communities: public, invite-only, and private. And each community would have its own feed, Benzer says.

Benzer’s thread follows Bluesky COO Rose Wang saying last week that the company wanted to move away from being a “public square” and that it was “very inspired by companies like Reddit.” Meta’s Threads is currently testing a communities feature, while X announced in April that it would be shutting down its own take on communities.

#Bluesky #communitiesNews,Social Media,Tech

Next post

Indore: लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग तैयार, अंतिम चरण में पुनर्विकास कार्य

Post Comment