इंदौर नगरीय निकाय की मतदाता सूची तैयार, अब नगर निगम के वार्ड 58 और 60 में होगा उपचुनाव; वोटर्स के बीच बढ़ी चुनावी हलचल

इंदौर नगरीय निकाय की मतदाता सूची तैयार, अब नगर निगम के वार्ड 58 और 60 में होगा उपचुनाव; वोटर्स के बीच बढ़ी चुनावी हलचल

Nagar Nigam By-Elections 2026: दोनों वार्डों में पार्षद पद रिक्त होने के कारण आगामी माह में मतदान कराया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में कुल 16.61 लाख मतदा…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 08:33:08 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 08:36:53 PM (IST)

इंदौर नगर निगम के वार्ड 58 और 60 में होगा उपचुनाव (AI Generated Image)

HighLights

1. इंदौर में 16.61 लाख पंजीकृत मतदाता
2. दोनों वार्डों में पार्षद पद अभी रिक्त
3. महिला मतदाता 49.66 प्रतिशत दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नगरीय निकाय और पंचायत की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद इंदौर जिला निर्वाचन कार्यालय ने नगर निगम (Indore Nagar Nigam By-Elections) के वार्ड क्रमांक 58 और 60 में उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों वार्डों में पार्षद का पद रिक्त होने के कारण आगामी माह में उपचुनाव कराया जाएगा।

कोर्ट के फैसले के बाद रिक्त हुए दोनों वार्ड

जानकारी के अनुसार, वार्ड 58 (इमली बाजार) से पार्षद अनवर कादरी का निर्वाचन निरस्त किया जा चुका है। वहीं वार्ड 60 (रानीपुरा) में पार्षद सुनेहरा अंसारी का निर्वाचन भी न्यायालय द्वारा शून्य घोषित किया गया था। इसके बाद से दोनों वार्डों में पार्षद का पद खाली है। मुख्य नगर निगम चुनाव में अभी लगभग एक वर्ष का समय शेष होने के कारण निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है।

16.61 लाख मतदाता करेंगे लोकतांत्रिक भागीदारी

इंदौर नगर निगम के 85 वार्डों में कुल 16 लाख 61 हजार 801 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 8 लाख 25 हजार 367 महिला मतदाता हैं, जो कुल मतदाताओं का 49.66 प्रतिशत हैं। वहीं 8 लाख 36 हजार 345 पुरुष मतदाता हैं, जिनकी हिस्सेदारी 50.32 प्रतिशत है। नगरीय क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से केवल 10,978 कम है।

वार्ड 58 और 60 में इतने मतदाता

उपचुनाव वाले वार्ड 58 में 18,742 और वार्ड 60 में 15,694 मतदाता पंजीकृत हैं। इन दोनों वार्डों में होने वाला उपचुनाव आगामी वर्ष प्रस्तावित नगर निगम चुनाव से पहले चुनावी माहौल का संकेत भी माना जा रहा है।

सर्वाधिक मतदाता वाले तीन वार्ड

वार्ड क्षेत्र मतदाता
79 सुखनिवास 38,293
39 नाहार शाहवली 31,700
01 सिरपुर 29,459

सबसे कम मतदाताओं वाले तीन वार्ड

वार्ड क्षेत्र मतदाता
52 मुसाखेड़ी 11,943
45 भीमराव अंबेडकर 11,969
68 बंबई बाजार 13,011

उपचुनाव वाले वार्ड

वार्ड क्षेत्र मतदाता स्थिति
58 इमली बाजार 18,742 पार्षद पद रिक्त, उपचुनाव प्रस्तावित
60 रानीपुरा 15,694 पार्षद पद रिक्त, उपचुनाव प्रस्तावित

Source link
#इदर #नगरय #नकय #क #मतदत #सच #तयर #अब #नगर #नगम #क #वरड #और #म #हग #उपचनव #वटरस #क #बच #बढ #चनव #हलचल

Previous post

The Verge’s 2026 back-to-school shopping guide

Knowing exactly what your student needs for the school year ahead is next to impossible. Sure, you’ll probably nail the essentials, but there will likely be a few items you forgot to buy, or didn’t think they’d need to have. We’re pulling our weight during the back-to-school season with a new shopping guide that’s a mix of practical and aspirational products for students to use in and out of the classroom.

We’re covering items that make writing easier and more satisfying, alarm clocks that can rattle even the most sleep-deprived students from a deep slumber, bags that are just as great for the gym as they are for the weekend away, and more. We wish the students in your life (or you, if you’re the student in question) a prosperous year, and we hope that our curation makes things a little easier during your studies and your downtime a lot more fun.

#Verges #backtoschool #shopping #guideGadgets,Gift Guides,Tech,Verge Shopping

Next post

LPG Price Cut: सस्ता हुआ कमर्शियल सिलिंडर, कीमतों में 192 रुपये तक की बड़ी कटौती; यहां चेक करें नए रेट

Post Comment