मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी है। रविवार को इंदौर में पारा 42.8 और उज्जैन में 43 डिग्री रहा। शनिवार रात को भी इंदौर में पारा 26 डिग्री रहा जो समान्य से एक डिग्री अधिक है। रविवार को सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगी और दोपहर में तो सड़कें पूरी तरह से सूनी दिखी। लोगों ने 12 बजे के बाद घरों में रहना ही पसंद किया। रविवार होने के बावजूद बाजारों में भीड़ नहीं देखी गई और लोग शाम 6 बजे के बाद में ही घरों से निकले।
रतलाम में पारा 44.8 पर पहुंचा
रतलाम में गर्मी ने भीषण कहर बरपाया है। रतलाम में आज दिन का पारा 44.8 डिग्री रहा। मध्यप्रदेश के 10 से अधिक जिलों में पारा 43 डिग्री के पार चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तीन दिन तक लू चलने का अलर्ट है। अधिकांश जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने कहा कि अगले 3 दिन यानी 18, 19 और 20 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ेगी। दोपहर 12 से 3 बजे तक ज्यादा असर रहेगा। ऐसे में लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। घर से बाहर निकलने पर लगातार पानी पिएं और चेहरे और पूरे शरीर को सूती कपड़े से ढंककर रखें।
मई में 13 दिन गिरा पानी, मालवा निमाड़ सूखा ही रहा
मध्य प्रदेश में 30 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था। लगातार 11 दिन यानी 10 मई तक प्रदेश में बारिश हुई। कभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर देखने को मिला तो कभी चक्रवात और टर्फ का। इस वजह से मई के पहले सप्ताह में बारिश हुई। 11 मई को आंधी-बारिश का दौर थमा। लेकिन 12, 13, 14 और 15 मई को फिर मौसम का मिजाज बदल गया। इस तरह मई के 16 में से 13 दिन आंधी, बारिश या ओलावृष्टि का असर रहा। हालांकि इस दौरान भी मालवा निमाड़ के अधिकांश जिलों में गर्मी ने कहर बरपाया। इंदौर समेत आसपास के जिलों में न तो बारिश हुई न ही ठंडी हवाओं ने राहत दी।
Source link
#Indore #News #भटट #क #तरह #तप #रह #इदरउजजन #पर #फर #डगर #ल #क #अलरट



Post Comment