मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर को लंबे समय से मिनी मुंबई के नाम से जाना जाता है। अब इस पहचान को वास्तविक रूप देने की दिशा में शहर के स्थानीय कलाकार भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर के अभिनेता क्षितिज पवार स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और फिल्म निर्माण की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नए म्यूजिक प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं।
स्थानीय प्रतिभाओं को प्राथमिकता
इन दिनों इस गीत की शूटिंग इंदौर और आसपास के विभिन्न आकर्षक स्थानों पर की जा रही है। इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसमें स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है, ताकि शहर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल सके। इससे स्थानीय कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का नया मंच मिलेगा।
यह भी पढ़ें…
Salman Khan: सलमान ने की छात्रों से घर वापस लौटने की अपील, सोनम वांगचुक से बोले- घर का खाना भिजवाऊं क्या?
प्रमुख कलाकारों की सहभागिता
इस म्यूजिक प्रोजेक्ट में अभिनेता क्षितिज पंवार के साथ मालवी थिएटर से जुड़ी कलाकार निर्मला परमार, थिएटर कलाकार सागर शेंडे, मधु वैद्य, रमेश सोलंकी, अपनी कॉमेडी रील्स के लिए लोकप्रिय नितेश जैन (कमांडर) तथा मिस एशिया इंटरनेशनल रह चुकी मॉडल वर्षा डोंगरे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी।
उत्पादन बैनर और व्यापक उद्देश्य
क्षितिज ने बताया कि यह प्रोजेक्ट मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस और इंदौर के एक लोकल स्टूडियो के संयुक्त बैनर तले फिल्माया जा रहा है। निर्माताओं का उद्देश्य केवल एक बेहतरीन म्यूजिक वीडियो तैयार करना ही नहीं, बल्कि इंदौर की कला, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को भी व्यापक मंच प्रदान करना है।
फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में इंदौर की संभावनाएं
अभिनेता क्षितिज पवार का कहना है कि इंदौर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि स्थानीय कलाकारों को लगातार अवसर मिलते रहें, तो आने वाले समय में इंदौर फिल्म निर्माण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। यही प्रयास शहर को मिनी मुंबई की पहचान को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। फिल्म जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि इस तरह के प्रोजेक्ट न केवल स्थानीय कलाकारों को नए अवसर प्रदान करेंगे, बल्कि इंदौर को फिल्म शूटिंग के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में भी स्थापित करेंगे।
Source link
#Indore #News #मलव #थएटर #और #कषतरय #कलकर #क #मल #रह #बड #मक #शटग #क #परमख #डसटनशन #बन #इदर



Post Comment