मुख्यमंत्री मोहन यादव दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद हुए बवाल पर तो कुछ नहीं बोले, लेकिन उन्होंने कहा कि जीत का सिलसिला मध्य प्रदेश में कायम रहा है और दतिया उपचुनाव भी भाजपा जीतेगी।
इंदौर यात्रा के दौरान उन्होंने दतिया में चल रहे घटनाक्रम पर भी नजर रखी। उधर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मिश्रा का टिकट कटने पर कहा कि संगठन ने फैसला सोच-समझकर लिया होगा। दतिया में आशुतोष तिवारी डंके की चोट पर चुनाव जीतेंगे। चुनाव में नरोत्तम मिश्रा भी उनके लिए काम करेंगे। वे पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। पार्टी के निर्णय का सम्मान करेंगे।
विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र है। सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता इतना अनुशासित है कि उनके साथ बैठकर चर्चा होगी तो वे मान जाएंगे। नरोत्तम मिश्रा को मनाना पार्टी के लिए आसान है।
उन्होंने कहा कि टिकट को लेकर तैयारी तो बहुत लोग करते हैं। 230 सीटों पर करीब दो हजार नेता तैयारी करते हैं, लेकिन टिकट सबको नहीं मिलता। टिकट बदले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक बार टिकट तय होने के बाद पार्टी में कभी टिकट बदलने की परंपरा नहीं रही है, इसलिए टिकट बदले जाने की संभावना कम है। आशुतोष भी अच्छे उम्मीदवार हैं, वे चुनाव जीतेंगे।
नहीं हो पाई विजयवर्गीय की मिश्रा से चर्चा
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नरोत्तम मिश्रा को फोन भी लगाया था, लेकिन उनसे चर्चा नहीं हो पाई। दतिया में चले घटनाक्रम की जानकारी जब विजयवर्गीय को लगी तो उन्होंने दो-तीन मर्तबा कॉल लगवाया, लेकिन उनका मिश्रा से संपर्क नहीं हो सका।
Source link
#Indore #News #मखयमतर #महन #यदव #बल #जत #क #सलसल #कयम #रह #ह #दतय #उपचनव #भ #जतग



Post Comment