Indore News: लव मैरिज से पहले प्रेमिका के सामने ही लगा ली फांसी, पुरानी बातों पर हुआ विवाद जानलेवा बन गया

Indore News: लव मैरिज से पहले प्रेमिका के सामने ही लगा ली फांसी, पुरानी बातों पर हुआ विवाद जानलेवा बन गया

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में गुरुवार रात एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। यहां रहने वाले बीस वर्षीय युवक प्रथम तंबोली ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के संबंध में प्रारंभिक जानकारी यह सामने आई है कि कदम उठाने से ठीक पहले युवक का उसकी मंगेतर से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच बातचीत के दौरान हुई कहासुनी के बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

देर रात रिश्तेदारों को मिली घटना की जानकारी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना मूसाखेड़ी क्षेत्र की है जहां प्रथम तंबोली अपने परिवार के साथ निवास करता था। गुरुवार की देर रात जब पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों को इस बात की भनक लगी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रथम को फंदे पर लटका हुआ देखा, जिसके बाद आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया।

घटना के वक्त घर पर ही थी मंगेतर

मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रथम की मंगेतर छावनी क्षेत्र की रहने वाली है। जिस रात यह दुखद घटना हुई, उस रात वह प्रथम के घर पर ही आई हुई थी। उसने ही पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों को भागकर इस पूरी घटना की जानकारी दी। मंगेतर के बयान के मुताबिक उस समय दोनों के बीच सामान्य बातचीत चल रही थी, लेकिन इसी दौरान किसी पुरानी या तात्कालिक बात को लेकर उनके बीच विवाद गहरा गया। इस बहस के कुछ ही देर बाद प्रथम ने कमरे में जाकर यह खौफनाक कदम उठा लिया।

इसी साल होने वाली थी लव मैरिज

मृतक प्रथम तंबोली एक निजी संस्थान में काम करता था। जिस समय यह पूरी घटना घटित हुई, उस समय घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। उसके पिता और भाई किसी काम से शिवपुरी गए हुए थे, जबकि उसकी मां अरबिंदो अस्पताल में अपनी ड्यूटी पर तैनात थीं। घटना की खबर लगते ही रिश्तेदारों ने तुरंत फोन कर माता-पिता को वापस बुलाया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले ही प्रथम और उसके भाई दोनों की सगाई हुई थी और इसी साल दोनों की शादी तय की गई थी। प्रथम प्रेम विवाह करने जा रहा था।

सुसाइड नोट नहीं मिला

इस पूरे मामले को लेकर आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। घटनास्थल की बारीकी से तलाशी लेने के बाद भी वहां से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने मंगेतर और परिजनों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। मंगेतर से किस बात पर विवाद हुआ था और आत्महत्या की असली वजह क्या थी, इसे लेकर सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर विस्तृत जांच की जा रही है।

Source link
#Indore #News #लव #मरज #स #पहल #परमक #क #समन #ह #लग #ल #फस #परन #बत #पर #हआ #ववद #जनलव #बन #गय

Previous post

CSK playoff qualification scenarios: क्या आज हारी तो प्लेऑफ की रेस से बाहर होगी सीएसके? समझें पूरे समीकरण

Next post

अपनी ही चचेरी बहन को इस क्रिकेटर ने कर दिया प्रेग्नेंट, बेटी के पैदा होने बाद…

Pakistan Cricketer Marry Cousin Sister: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सईद अनवर पूरी दुनिया भर में फेमस गेंदबाज माने जाते हैं। अपने वक्त में पाकिस्तान के इस खब्बू बल्लेबाज का वर्ल्ड क्रिकेट में काफी दबदबा हुआ करता था। क्रिकेट के मैदान पर भी अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियों में रहने वाले सईद अनवर की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही। तो चलिए आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानकारी देंगे।

सईद अनवर पाकिस्तान के काफी फेमस क्रिकेटर्स में से एक माने जाते हैं। जिन्होंने अपने रिश्तेदार से ही शादी की। उनकी लव स्टोरी की बात की जाए तो उन्होंने अपनी चचेरी बहन से प्यार कर लिया और साल 1996 में निकाह भी कर लिया।

बेटी के निधन के बाद सड़ने में चले गए थे किक्रेटर

सईद अनवर की पत्नी का नाम लुबना है। शादी करने के बाद में दोनों की एक बेटी हुई लेकिन जन्म के बाद से वह काफी ज्यादा बीमार भी रहने लगी। साल 2001 में उनकी बेटी का निधन हो गया और इसकी वजह से क्रिकेटर पर भी गहरा असर पड़ा।

बेटी की मौत के बाद बने मौलवी

सईद अनवर की बेटी की जब मौत हुई तो वह बांग्लादेश के दौरे पर थे। इस घटना के बाद में पाकिस्तानी क्रिकेटर का जीवन पूरी तरीके से बदल गया था। बेटी के निधन के बाद में क्रिकेटर पूरी तरीके से धार्मिक हो गए थे और दाढ़ी बढ़ाकर मौलवी बन गए।

सईद अनवर का क्रिकेट करियर

सईद अनवर के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो वह काफी ज्यादा जबरदस्त रह चुका है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट और 247 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट में 4052 रन बना चुके हैं। इसके अलावा वनडे में उनके नाम 8824 रन दर्ज है। बल्लेबाजी के साथ में उन्होंने गेंदबाजी भी बहुत जबरदस्त तरीके से की है। टेस्ट में उन्होंने 48 विकेट लिए थे और वही वनडे में उनके नाम पर 191 विकेट दर्ज है।

सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा था 13 साल का रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में सईद अनवर ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया था जिसको टूटने में 13 साल लग गए थे। दरअसल यह रिकॉर्ड वनडे में सबसे बड़ी पारी का था। साल 1997 में उन्होंने भारत के खिलाफ 194 रनों की पारी खेली थी। इस रिकार्ड को भारत के सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 200 रनों की पारी खेल कर तोड़ दिया था।

Post Comment