LSG vs RCB Live Score: बारिश के कारण फिर रुका मैच, मैदान कवर्स से ढका; लखनऊ का स्कोर 95/0

LSG vs RCB Live Score: बारिश के कारण फिर रुका मैच, मैदान कवर्स से ढका; लखनऊ का स्कोर 95/0

08:23 PM, 07-May-2026

LSG vs RCB Live Score: बारिश के कारण फिर रुका मैच

बारिश के कारण एक बार फिर मैच रुक गया है। नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और लखनऊ ने बिना कोई विकेट गंवाए 95 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और 32 गेंदों में 76 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनका साथ देने के लिए अर्शिन कुलकर्णी भी क्रीज पर डटे हैं। वह 17 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:47 PM, 07-May-2026

LSG vs RCB Live Score: लखनऊ में रुकी बारिश

लखनऊ में बारिश रुक गई है। मुकाबला एक बार फिर शुरू हो गया है।

07:39 PM, 07-May-2026

LSG vs RCB Live Score: बारिश के कारण रुका मैच

आरसीबी और लखनऊ के बीच खेला जा रहा मुकाबला बारिश के कारण रुक गया है। मैदान को कवर्स से ढका गया है। इससे पहले आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। 1.3 ओवर में लखनऊ ने बिना कोई विकेट गंवाए 12 रन बना लिए हैं और मिचेल मार्श सात और अर्शिन कुलकर्णी चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:31 PM, 07-May-2026

LSG vs RCB Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी क्रीज पर हैं। भुवनेश्वर कुमार आज अपने आईपीएल करियर का 200वां मुकाबला खेल रहे हैं। वह ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए।

07:06 PM, 07-May-2026

LSG vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ, आवेश खान।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: टिम डेविड, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओत्सवाल, वेंकटेश अय्यर।

07:02 PM, 07-May-2026

LSG vs RCB Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान रजत पाटीदार ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि एकादश में तीन बदलाव हुए हैं। अर्शिन कुलकर्णी को जोश इंग्लिस की जगह मौका मिला है। मोहसिन खान की जगह मयंक यादव आए हैं और शहबाज अहमद को मणिमारन सिद्धार्थ की जगह मौका मिला है।

06:48 PM, 07-May-2026

LSG vs RCB Live Score: आरसीबी का प्रदर्शन

एलएसजी का ओवरऑल रिकॉर्ड भी आरसीबी के खिलाफ बेहद खराब रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं। इसमें 5 बार आरसीबी जीती है, जबकि एलएसजी को 2 मैचों में जीत मिली है। सीजन के पहले मुकाबले में आरसीबी ने एलएसजी को 5 विकेट से हराया था। आरसीबी का सीजन बेहतरीन रहा है। टीम 9 मैचों में 6 मैच जीतकर 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। आरसीबी को अपने आखिरी मुकाबले में गुजरात जायंट्स (जीटी) के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ के खिलाफ आरसीबी जीत की पटरी पर फिर से लौटना चाहेगी। जीत के साथ आरसीबी अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच सकती है।

06:48 PM, 07-May-2026

LSG vs RCB Live Score: हेड-टु-हेड

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी और आरसीबी के बीच अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ही मुकाबलों में एलएसजी को हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ और बेंगलुरु के बीच इकाना में पहला मुकाबला 2023 में खेला गया था। इस मैच को बेंगलुरु ने 18 रन से जीता था। दोनों टीमों के बीच इसी मैदान पर दूसरा मुकाबला 2025 में खेला गया था। आरसीबी ने इस मैच को 6 विकेट से जीता था। आईपीएल 2026 में इकाना के संघर्ष में बाजी किसके हाथ लगेगी, इसका पता गुरुवार रात को चलेगा।

06:47 PM, 07-May-2026

LSG vs RCB Live Score: लखनऊ का प्रदर्शन

एलएसजी का आईपीएल 2026 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। टीम 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज कर सकी है और अंकतालिका में आखिरी स्थान (दसवें नंबर) पर है। टीम अपने पिछले 6 मैच लगातार हारी है। इसलिए आरसीबी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी से किसी करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा रही है। एलएसजी का अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी के खिलाफ रिकॉर्ड भी बेहद खराब रहा है।

06:47 PM, 07-May-2026

LSG vs RCB Live Score: लखनऊ की आरसीबी से टक्कर

आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच गुरुवार की शाम को खेला जाएगा। इकाना एलएसजी का होम ग्राउंड है, लेकिन इस मैदान पर आरसीबी के खिलाफ एलएसजी का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। एलएसजी इकाना में आरसीबी के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

Source link
#LSG #RCB #Live #Score #बरश #क #करण #फर #रक #मच #मदन #कवरस #स #ढक #लखनऊ #क #सकर

Previous post

किसान मुद्दों को लेकर कांग्रेस का ‘सड़क सत्याग्रह’, 7 हाईवे पर एक साथ बड़ा आंदोलन | Congress Sadak Satyagraha Today Over Farmers Issues Protests To Take Place Simultaneously On 7 Highways Of Mp

Next post

Akshay Kumar: अभिनेता अक्षय कुमार की आंख की हुई सर्जरी, कुछ समय के लिए लेंगे काम से…

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म भूत बंगला में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने अच्छा खास बिजनेस किया हैं। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है और फैंस इस फिल्म को बहुत प्यार दे रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार ने फिल्ममेकर अनीस बज़्मी के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी, अब उन्होंने फिल्म का शेड्यूल कंप्लीट कर दिया है। इसी बीच खबरें हैं कि अक्षय कुमार ने काम के बीच में छोटा सा एक ब्रेक लिया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी आंख की सर्जरी करवाई है।

हिंदुस्तान टाइम्स ने सोर्स के हवाले से लिखा, अक्षय कुमार की आंख की एक माइनर सर्जरी हुई है। ये सर्जरी 6 मई को हुई है, सर्जरी उनके विजन करेक्शन के लिए है, अक्षय अब ब्रेक लेंगे और आराम करेंगे। अक्षय ने अनीस के साथ अपनी अगली फिल्म केरलम का शेड्यूल भी पूरा कर लिया है।

बता दें कि अक्षय कुमार अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाकर चलते हैं। उनकी हर साल 4-5 फिल्में रिलीज होती हैं, उनके पास अभी हैवान, गोलमाल 5, वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्में हैं।

pc- ndtv.in

Akshay Kumar, Akshay Kumar eye surgery, Akshay Kumar Mumbai, Akshay Kumar movies

Post Comment