Akshay Kumar: अभिनेता अक्षय कुमार की आंख की हुई सर्जरी, कुछ समय के लिए लेंगे काम से…
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म भूत बंगला में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने अच्छा खास बिजनेस किया हैं। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है और फैंस इस फिल्म को बहुत प्यार दे रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार ने फिल्ममेकर अनीस बज़्मी के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी, अब उन्होंने फिल्म का शेड्यूल कंप्लीट कर दिया है। इसी बीच खबरें हैं कि अक्षय कुमार ने काम के बीच में छोटा सा एक ब्रेक लिया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी आंख की सर्जरी करवाई है।
हिंदुस्तान टाइम्स ने सोर्स के हवाले से लिखा, अक्षय कुमार की आंख की एक माइनर सर्जरी हुई है। ये सर्जरी 6 मई को हुई है, सर्जरी उनके विजन करेक्शन के लिए है, अक्षय अब ब्रेक लेंगे और आराम करेंगे। अक्षय ने अनीस के साथ अपनी अगली फिल्म केरलम का शेड्यूल भी पूरा कर लिया है।
बता दें कि अक्षय कुमार अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाकर चलते हैं। उनकी हर साल 4-5 फिल्में रिलीज होती हैं, उनके पास अभी हैवान, गोलमाल 5, वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्में हैं।
pc- ndtv.in
Gold Silver Rates 26 June : अमेरिका ईरान युद्ध थमने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद भी सोने चांदी के दाम स्थिर बने हुए हैं। वैश्विक बुलियन बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से आज भी सोने चांदी की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं दर्ज की गई।



Post Comment