महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक बाघ ने चार महिलाओं को मार डाला। यह महिलाएं शुक्रवार की सुबह तेंदू के पत्ते इकट्ठा कर रही थी। तभी यह घटना हुई। यह जानकारी वन अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर सिंदेवाही तहसील के गुंजेवाही गांव के पास हुई।
यह भी पढ़ें- Rajya Sabha Election: राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें
चार की मौत हो गई
दरअसल, महिलाओं का एक समूह तेंदू के पत्ते इकट्ठा करने के लिए जंगल में गया था, जिनका उपयोग मुख्य रूप से बीड़ी (हाथ से बनी सिगरेट) के प्राकृतिक आवरण के रूप में किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि जब वह पत्ते इकट्ठा करने में व्यस्त थीं, तभी एक बाघ ने हमला किया। इसमें चार की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- ED: जमीन कब्जाने और धन शोधन केस में ईडी का बड़ा एक्शन, कोलकाता से मुर्शिदाबाद तक कई ठिकानों पर छापेमारी
पंचनामा के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी
मृत महिलाओं की पहचान कावादाबाई मोहुरले (45), अनीताबाई मोहुरले (40), सुनीता मोहुरले (38) और संगीता चौधरी (50) के रूप में हुई है। ये सभी गुंजेवाही की निवासी थीं। हालांकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि बाघ ने सभी महिलाओं को एक ही स्थान और समय पर मारा या अलग-अलग स्थानों पर मारा है। वहीं, सूचना मिलते ही वन अधिकारियों की एक टीम उस क्षेत्र में पहुंची। मुख्य वन संरक्षक (चंद्रपुर सर्कल) आरएम रामानुजन ने कहा, पंचनामा के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी।
Source link
#Maharashtra #चदरपर #म #बघ #न #कय #हमल #चर #महलओ #क #मत #तद #क #पतत #कर #रह #थ #इकटठ



Post Comment