MP: मध्यप्रदेश में 12 वीं कक्षा के छात्र को आठ माह में चार बार सांप ने काटा, हर बार सिर्फ इस वजह से बची जान

MP: मध्यप्रदेश में 12 वीं कक्षा के छात्र को आठ माह में चार बार सांप ने काटा, हर बार सिर्फ इस वजह से बची जान

सागर से अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता और विज्ञान की जीत का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहां बंडा तहसील के ग्राम धुरमार में एक किशोर को पिछले आठ महीनों के अंदर चार बार सांप ने काटा।

अमूमन ऐसी घटनाओं में लोग झाड़-फूंक और तांत्रिकों के चक्कर में पड़ जाते हैं, लेकिन पीड़ित परिवार ने हर बार अंधविश्वास को दरकिनार कर विज्ञान और डॉक्टरों पर भरोसा जताया। नतीजा यह है कि किशोर चारों बार मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर आ गया। गांव के लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, तो वहीं डॉक्टर इसे सही समय पर मिले इलाज का परिणाम बता रहे हैं।

बार-बार काल बनकर आया सांप, पर हौसला नहीं हारा परिवार

जानकारी के अनुसार, धुरमार निवासी नारायण चौबे का पुत्र नमन चौबे (12वीं कक्षा का छात्र) बंडा के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता है। नमन के साथ सांप काटने का यह सिलसिला पिछले साल नवंबर महीने से शुरू हुआ था।

पहली बार (नवंबर): नमन को सबसे पहले नवंबर माह में सांप ने काटा। परिवार उसे तत्काल अस्पताल ले गया और वह ठीक हो गया।

दूसरी बार (दिसंबर): इसके ठीक एक महीने बाद दिसंबर में सांप ने उसे फिर काटा। परिवार फिर अस्पताल भागा और नमन की जान बच गई।

तीसरी बार (जनवरी): जनवरी माह में सांप ने नमन को तीसरी बार अपना निशाना बनाया, लेकिन डॉक्टरों ने समय पर इलाज कर उसे फिर स्वस्थ कर दिया।

चौथी बार (मंगलवार रात): हाल ही में मंगलवार रात करीब 8 बजे सांप ने नमन के हाथ में चौथी बार काट लिया।

जिला अस्पताल में हालत सामान्य, डॉक्टर रख रहे नजर

मंगलवार रात को सांप के काटने के बाद परिजन बिना एक पल गंवाए नमन को तत्काल बंडा विकासखंड अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां दो दिनों तक प्राथमिक उपचार और निगरानी में रखने के बाद, बेहतर देखभाल के लिए गुरुवार रात 10 बजे उसे सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, नमन को समय पर एंटी-स्नेक वेनम मिल गया था, जिसके कारण उसकी हालत अब बिल्कुल सामान्य और खतरे से बाहर है।

अस्पताल में इलाज करवाता छात्र

Source link
#मधयपरदश #म #व #ककष #क #छतर #क #आठ #मह #म #चर #बर #सप #न #कट #हर #बर #सरफ #इस #वजह #स #बच #जन

Previous post

इंदौर की सफाई व्यवस्था होगी आधुनिक, आईआईएम के साथ मिलकर स्मार्ट वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल बनाएगा नगर निगम

Next post

आज से देखिए 10 साल के लीप के साथ क्योंकि सास भी कभी बहू थी का नया अध्याय

;'हर परिवार को एक तुलसी की ज़रूरत होती है' — स्मृति ईरानी ने बताया क्यों आज भी उतना ही खास है यह आइकॉनिक किरदार

समय के साथ परिवार बदल जाते हैं, रिश्तों में दूरियां आ जाती हैं और हर पीढ़ी दुनिया को अपने-अपने नज़रिए से देखने लगती है। लेकिन हर परिवार को आखिरकार किसी ऐसे इंसान की ज़रूरत होती है, जो सबको साथ जोड़कर रख सके। जो लड़ाई की जगह समझदारी चुने, नाराज़गी की जगह माफ़ी दे और कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, अपने परिवार को फिर से एक करने की कोशिश कभी न छोड़े। करोड़ों दर्शकों के लिए तुलसी हमेशा ऐसी ही रही है। आज से क्योंकि सास भी कभी बहू थी 10 साल के लीप के साथ अपनी कहानी के एक नए और अहम अध्याय की शुरुआत कर रहा है। ऐसे में स्मृति ईरानी बताती हैं कि उनके मुताबिक आज भी हर परिवार को तुलसी जैसी शख्सियत की क्यों ज़रूरत है और यह किरदार आज भी पहले जितना ही प्रासंगिक क्यों है।

शो के इस नए चैप्टर के बारे में बात करते हुए स्मृति ईरानी कहती हैं

"बीते कई सालों में मुझे सबसे खूबसूरत बात तब सुनने को मिली, जब लोगों ने कहा कि तुलसी उन्हें अपनी मां, दादी या नानी की याद दिलाती है। मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि हर परिवार को, चाहे समय कितना भी बदल जाए, आखिर में किसी ऐसे इंसान की ज़रूरत होती है जो रिश्तों को तोड़ने नहीं, बल्कि जोड़ने की कोशिश करे। जो लोगों को समझे, उनकी बात सुने और उन्हें बिना किसी फैसले के अपनाए।

यह नया चैप्टर मेरे लिए बहुत खास है। दस साल बाद तुलसी अपने परिवार में लौटती है। इस दौरान परिवार बदल चुका है, रिश्ते पहले से ज़्यादा उलझ गए हैं और अपनों के बीच दूरियां भी बढ़ गई हैं। लेकिन तुलसी का विश्वास आज भी वही है कि हर रिश्ते को एक और मौका मिलना चाहिए और हर परिवार फिर से एक हो सकता है।

तुलसी की सबसे बड़ी खासियत हमेशा यही रही है कि वह कभी यह नहीं मानती कि किसी समस्या का सिर्फ एक ही हल होता है। हर नई पीढ़ी अपने साथ नई चुनौतियां लेकर आती है और उन चुनौतियों का सामना करने के लिए समझदारी, हिम्मत और एक-दूसरे को समझने की इच्छा सबसे ज़्यादा ज़रूरी होती है।

इस सफर में कई ऐसे पल आएंगे, जिनकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। लेकिन इसकी सबसे बड़ी ताकत परिवार, माफ़ी और उम्मीद की भावना है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को तुलसी की इस नई कहानी में अपने परिवार और अपनी ज़िंदगी की झलक देखने को मिलेगी और वे इस नए चैप्टर का भरपूर आनंद लेंगे।
Mother-in-law was also once a daughter-in-law, TV Serlal, Smriti Irani

Post Comment