इस बार इंदौर सहित मध्य प्रदेश में मानसून का आगमन तय समय से देरी से होगा। मानसून के 26 मई तक केरल पहुंचने की मौसम विज्ञानी संभावना जता रहे थे लेकिन मान …और पढ़ें
HighLights
- MP में इस बार देरी से होगी मानसून की एंट्री
- पिछले पांच दिनों में शहर में यह रहा तापमान
- देश के 20 सबसे गर्म शहरों में प्रदेश के 4 शहर
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इस बार इंदौर सहित मध्य प्रदेश में मानसून का आगमन तय समय से देरी से होगा। मानसून के 26 मई तक केरल पहुंचने की मौसम विज्ञानी संभावना जता रहे थे लेकिन मानसून अभी तक केरल नहीं पहुंचा है। अब चार जून तक मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में सामान्यतः 15 से 20 जून के बीच मानसून का आगमन होता है लेकिन केरल पहुंचने में देरी का असर मप्र में मानसून के आगमन पर दिखाई देगा। यही वजह है कि प्रदेश के कई हिस्सों में इस बार गर्मी के दिनों की संख्या ज्यादा होगी और जून का पहला पखवाड़ा भी गर्म रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी इस बार मध्य प्रदेश सहित मध्यभारत में औसत से कम वर्षा होने की संभावना जता चुके हैं। ऐसे में जून में गर्मी के कारण शहरवासी परेशान रहेंगे।
इंदौर, उज्जैन और धार में तीव्र गर्मी से राहत
हवाओं के बदले रुख के कारण इंदौर, उज्जैन, धार में तीव्र गर्मी से राहत है। राजस्थान की ओर से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण अभी प्रदेश के कई इलाके तप रहे हैं। ये हवाएं अभी इंदौर संभाग की ओर नहीं आ रही हैं। इस वजह से इंदौर के अलावा उज्जैन व धार में तीव्र गर्मी से राहत दिखाई दे रही है।
इंदौर में अभी हवाओं का रुख पश्चिमी व दक्षिणी पश्चिमी बना होने के कारण दिन व रात में तीव्र गर्मी से राहत है। इंदौर में आगामी दो दिनों में पारा 41 डिग्री के नीचे ही रहने की संभावना है। ऐसे में नौतपा के शेष दिनों में इंदौर में गर्मी से राहत रहेगी। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था।
पिछले पांच दिनों में शहर में यह रहा तापमान
| दिनांक | अधिकतम | न्यूनतम |
| 23 मई | 41.0 | 27.2 |
| 24 मई | 40.9 | 28.2 |
| 25 मई | 41.6 | 28.0 |
| 26 मई | 41.2 | 27.0 |
| 27 मई | 40.4 | 26.8 |
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में)
देश के 20 सबसे गर्म शहरों में प्रदेश के चार शहर
बुधवार को देश के सबसे गर्म शहरों में पहले स्थान पर गंगानगर रहा, यहां पर अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को देश के 20 सबसे गर्म शहरों में प्रदेश के चार शहर शामिल रहे। पांचवें व छठवें स्थानों पर खजुराहो व नौगांव शामिल रहे।
बुधवार को प्रदेश के इन शहरों में 45 डिग्री से अधिक रहा पारा
नौगांव : 46.6
खजुराहो : 46.6
दतिया: 45.7
रीवा : 45.4
दमोह : 45.2
टीकमगढ़ : 45
राजगढ़ : 45
टीकमगढ़ : 45
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में)
#म #इस #बर #दर #स #हग #मनसन #क #एटर #करल #म #अटक #मघरज #क #रसत #IMD #क #अलरट



Post Comment