×
MP में एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी 8 जून को करेंगे मुख्यमंत्री निवास घेराव

MP में एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी 8 जून को करेंगे मुख्यमंत्री निवास घेराव

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत प्रदेश के 32 हजार संविदा कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मध्यप्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचा …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 17 May 2026 04:51:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 May 2026 04:53:08 PM (IST)

प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. प्रदेश के 32 हजार एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया
  2. 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल और 8 जून को मुख्यमंत्री निवास घेराव की चेतावनी
  3. कर्मचारियों का आरोप – एक साल पहले सहमति बनने के बाद भी सरकार ने मांगों पर कार्रवाई नहीं की

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत प्रदेश के करीब 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है।

कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मांगों पर सहमति बनने के एक वर्ष बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

यह भी पढ़ें- Highcourt News : एनआरएचएम की 2850 पदों पर भर्तियां अंतिम निर्णय के अधीन

मध्यप्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र यदुवंशी, अध्यक्ष जितेंद्र भदोरिया और संयोजक विजय ठक्कर ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की मेहनत से प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिले हैं, लेकिन कर्मचारियों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

इस तरह चलेगा आंदोलन

– 25 से 27 मई तक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

– 28 और 29 मई को कलेक्टर, सीएमएचओ और बीएमओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

– 30 मई से 1 जून तक जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर समर्थन मांगा जाएगा।

– 2 जून से कर्मचारी काम का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

– 8 जून को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

#म #एनएचएम #क #हजर #सवद #करमचर #जन #क #करग #मखयमतर #नवस #घरव

Post Comment