नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दहेज प्रताड़ना का एक मामला ग्वालियर में सामने आया है, जहां विवाह के ढाई साल बाद एक महिला को कथित तौर पर मारपीट कर आधी रात घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार दीनदयाल नगर निवासी आयुषी मिश्रा की शादी 23 जून 2023 को बीएसएफ कॉलोनी स्थित आरके नगर निवासी प्रतीक मिश्रा से हुई थी। आयुषी के स्वजन ने शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें नकद, गहने और अन्य सामान शामिल थे।
क्या है पीड़िता का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि शादी के एक माह बाद से ही पति प्रतीक मिश्रा, ससुर सुरेश बाबू मिश्रा, सास सुखदेवी और ननद ज्योति त्रिपाठी उसे कम दहेज लाने के ताने देने लगे। धीरे-धीरे प्रताड़ना बढ़ती गई और पति ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे कई बार भूखा भी रखा गया।
बताया गया कि ननद ज्योति त्रिपाठी केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका है और उस समय ग्वालियर में पदस्थ थी। बाद में उसका तबादला भोपाल हो गया, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी वहां चले गए। आयुषी का आरोप है कि उसे भी भोपाल ले जाकर जबरन वहीं रहने के लिए दबाव बनाया गया।
मारपीट की गई और आधी रात को घर से बाहर निकाल दिया
कुछ समय बाद उसे वापस ग्वालियर लाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और आधी रात को घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता रातभर घर के बाहर बैठी रही। उसने पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस के पहुंचने पर भी ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। बाद में पुलिस उसे मायके छोड़कर आई।
इसके बाद आयुषी ने धर्मवीर सिंह से शिकायत की। जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस का क्या कहना है
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने उसकी मार्कशीट, डिग्री और अन्य जरूरी दस्तावेज भी अपने पास रख लिए हैं। महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया ने कहा कि दस्तावेज वापस दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर घर की तलाशी भी ली जाएगी।
यह भी पढ़ें- बिजली कंपनी में युवाओं के लिए बड़ा मौका, सीखो-कमाओ योजना से मिल रही स्थायी नौकरी, 1040 पदों पर भर्ती जारी
#म #दहज #क #ललच #म #दरदग #महल #क #भख #रख #मरपट #क #और #आध #रत #सडक #पर #फक #पत #और #ननद #सहत #पर #कस #दरज



Post Comment