खरगोन जेल से रिमांड पर लिए गए राजपाल चंद्रावत ने पूछताछ में बताया कि वह और हैरी बॉक्सर कॉल रिकॉर्ड होने के डर से फेस टाइम पर बात करते थे। …और पढ़ें
HighLights
- रिश्तेदार लोकेंद्र के जरिए हैरी बॉक्सर से मिला राजपाल, पंजाब में हुई मुलाकात; दिलीप राठौर से 10 करोड़ की मांग के बाद करवाई थी फायरिंग
- बिल्डर दम्मानी, प्रापर्टी ब्रोकर चेतनसिंह पंवार, कुंवरसिंह भूरिया की रैकी का शक; राजपाल-योगेश से राकेट हमले में पूछताछ कर चुकी एनआईए
- योगेश भाटी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी राडार पर, दोनों पर हथियार सप्लाई का शक; नांदेड़ घटना में राजपाल ने मुहैया करवाई थी पिस्टल
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य राजपाल चंद्रावत (रत्नाखेड़ी) से क्राइम ब्रांच की एसआईटी पूछताछ में जुटी है। एसआईटी को एक अन्य सदस्य योगेश भाटी की भी जानकारी मिली है। दोनों से एनआईए भी तीन बार पूछताछ कर चुकी है। इनका नाम गैंगस्टर के इशारे पर हिंसक कृत्य करने में आया था।
डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार राजपाल को खरगोन जेल से रिमांड पर लिया है। उसने हैरी बॉक्सर के इशारे पर बायो-काटन कारोबारी दिलीपसिंह राठौर के घर फायरिंग करवाई थी। हैरी बॉक्सर ने दिलीप से काल कर 10 करोड़ रुपयों की मांग की थी। डीसीपी के अनुसार राजपाल पर बिल्डर विवेक दम्मानी और प्रापर्टी ब्रोकर चेतनसिंह पंवार, कुंवरसिंह भूरिया की रैकी करने का शक है।
रिश्तेदार के जरिए हैरी बॉक्सर से मिला था राजपाल
गुरुवार को हुई पूछताछ में राजपाल ने बताया वह रिश्तेदार लोकेंद्र के माध्यम से हैरी बॉक्सर के संपर्क में आया था। कुछ साल पूर्व लोकेंद्र उसको उप्र ले गया था। उसकी मुलाकात हैरी के दोस्त से करवा दी थी। बाद में राजपाल पंजाब में हैरी से मिला और दोनों की बातचीत होने लगी।
कॉल रिकॉर्ड होने के डर से दोनों फेस टाइम पर बात करते थे। राजपाल शातिर अपराधी है। करीब तीन साल पूर्व नांदेड़ की एक घटना में उसका नाम आया था। इसमें भी लॉरेंस गिरोह का हाथ बताया गया था। उस वक्त एनआईए की टीम ने राजपाल से पूछताछ की।
इंटेलिजेंस ऑफिस में राकेट हमले में पूछताछ कर चुकी एनआईए
राजपाल चंद्रावत और उसका साथी योगेश भाटी (नागदा) राष्ट्रीय जांच एजेंसी की राडार पर आ चुका है। एनआईए ने तीन साल पूर्व दोनों से मोहाली (पंजाब) में इंटेलिजेंस (क्राइम ब्रांच) ऑफिस में राकेट चलित बम फेंकने के संबंध में भी पूछताछ की थी। इस हमले में गैंगस्टर दीपक रमदा का नाम आया था। दीपक को एजेंसी ने नेपाल सीमा से पकड़ा था। ईडी कालोनी (नागदा) निवासी योगेश तो पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी राडार पर आ चुका है।
बिल्डरों की रैकी और हथियार सप्लाई करने का शक
राजपाल पर हैरी बॉक्सर के इशारे पर बिल्डरों की रैकी करने का शक है। पुलिस इस संबंध में ही पूछताछ कर रही है। राजपाल फिलहाल मुंह नहीं खोल रहा है। दो दिन बाद भी उसने ठोस जानकारी पुलिस को नहीं दी है। पुलिस अब योगेश को भी रिमांड पर लेगी। योगेश भी फायरिंग करने के केस में जेल में बंद है।
डीसीपी के मुताबिक दोनों आरोपितों पर हथियारों की सप्लाई करने का भी शक है। नांदेड़ (महाराष्ट्र) में हुई घटना में पिस्टल राजपाल द्वारा ही मुहैया करवाई थी। उसने लॉरेंस के विरोधी गोल्डी बराड़ से करीबी भी स्वीकार ली है। हालांकि उसका नाम खालिस्तानी गुट से जुड़ने के कारण लॉरेंस ने दूरी बनाने के कहा था।
यह भी पढ़ें : लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ‘कॉर्पोरेट’ कनेक्शन… MP STF ने तोड़ा फिरौती का सिंडिकेट, जयपुर जेल से लाया गया मास्टरमाइंड
Source link
#म #लरस #गग #क #लकर #नय #खलस #कल #रकरड #हन #क #डर #स #फस #टइम #एप #पर #बत #करत #थ #हर #बकसर #और #नगद #क #रजपल



Post Comment