MP Electricity News: ग्रामीण इलाकों में मात्र 5 रुपये में मिलेगा कनेक्शन, 14 मई से शुरू हो रहा ‘संपर्क अभियान’

MP Electricity News: ग्रामीण इलाकों में मात्र 5 रुपये में मिलेगा कनेक्शन, 14 मई से शुरू हो रहा ‘संपर्क अभियान’

‘संपर्क अभियान 2026’ के दौरान उपभोक्ताओं को त्वरित सेवाएं और शिकायतों का तत्काल समाधान उपलब्ध कराया जाए। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 11 May 2026 11:08:25 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 11:08:25 PM (IST)

ग्रामीण क्षेत्रों में पांच रुपये में घरेलू बिजली कनेक्शन मिलेगा

HighLights

1. 14 मई से शुरू होगा संपर्क अभियान 2026
2. उपभोक्ताओं की शिकायतों के तत्काल समाधान के निर्देश
3. ग्रामीण क्षेत्रों में पांच रुपये में घरेलू बिजली कनेक्शन मिलेगा

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 14 मई से शुरू होने वाले ‘संपर्क अभियान 2026’ के दौरान उपभोक्ताओं को त्वरित सेवाएं और शिकायतों का तत्काल समाधान उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य बिजली सेवाओं को अधिक उपभोक्ता-केंद्रित बनाना और उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ाना है।

समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा

राजगढ़ वृत्त कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में गर्ग ने कहा कि अभियान शुरू होने से पहले घर-घर सर्वे कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र पांच रुपये में मांग पर तत्काल घरेलू बिजली कनेक्शन देने के निर्देश भी दिए गए।

उपभोक्ताओं को लाभ दिलाने पर जोर

उन्होंने कहा कि शिविरों में बिलिंग, नाम परिवर्तन, भार वृद्धि, ई-केवाईसी, खराब मीटर बदलने, स्मार्ट मीटर शिकायत, वोल्टेज समस्या और ट्रांसफार्मर संबंधी शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाए। बैठक में समाधान योजना 2025-26 के तहत 15 मई से पहले अधिक से अधिक बकायादार उपभोक्ताओं को लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।

सेफ्टी उपकरणों की नियमित जांच के निर्देश

प्रबंध संचालक ने 33/11 केवी सबस्टेशनों के समयबद्ध मरम्मत, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि व फायर सेफ्टी उपकरणों की नियमित जांच के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ई-आफिस प्रणाली लागू करने और लाइनकर्मियों के लिए सुरक्षा उपकरणों के उपयोग को अनिवार्य बताया। साथ ही बिजली चोरी रोकने के लिए सघन अभियान चलाने व राजस्व वसूली बढ़ाने पर भी जोर दिया।

Source link
#Electricity #News #गरमण #इलक #म #मतर #रपय #म #मलग #कनकशन #मई #स #शर #ह #रह #सपरक #अभयन

Previous post

राहुल द्रविड़ बने टीम के मालिक, पहली बार खेले जाने वाली T20 लीग में दिखेगा फ्रैंचाइजी का जलवा

Next post

OpenAI just released its answer to Claude Mythos

OpenAI is launching Daybreak, an AI initiative focused on detecting and patching vulnerabilities before attackers find them. Daybreak uses the Codex Security AI agent that launched in March to create a threat model based on an organization’s code and focus on possible attack paths, validate likely vulnerabilities, and then automate the detection of the higher risk ones.

Its launch comes just over a month after rival Anthropic announced Claude Mythos, a security-focused AI model it claimed was too dangerous to publicly release and only shared privately as a part of its own initiative, dubbed Project Glasswing. Still, that didn’t stop at least a few unauthorized parties from getting access.

However, OpenAI has so far lacked a similar security product. Like Glasswing, Daybreak isn’t built on just one AI model — OpenAI says “Daybreak brings together the most capable OpenAI models, Codex, and our security partners.”

Daybreak also involves specialized cyber models, including GPT-5.5 with Trusted Access for Cyber and GPT-5.5-Cyber, which began rolling out last week. OpenAI also says it’s working with its “industry and government partners” while it prepares to “deploy increasingly more cyber-capable models.”

#OpenAI #released #answer #Claude #MythosAI,Anthropic,News,OpenAI,Security,Tech

Post Comment