नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की अंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी, जिसमें तीन सवालों के जवाब में बदलाव किया गया है। आयोग ने प्रश्न पत्र के चारों सेट के उत्तरों में संशोधन कर दिया है।
उम्मीद जताई जा रही है कि जून दूसरे सप्ताह में प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम निकालेगा। अधिकारियों के मुताबिक तीन महीने बाद इनकी मुख्य परीक्षा रखी जाएगी। इनकी तारीख सप्ताहभर पहले ही तय कर दी।
आयोग ने 26 अप्रैल को राज्य सेवा व वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा करवाई, जिसमें एक लाख 36 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। मगर 95 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
राज्य सेवा परीक्षा में 155 और वन सेवा में 36 एसडीओ पद रखे गए थे। चौबीस घंटे के भीतर ही आयोग ने उत्तरकुंजी जारी कर आपत्ति मांगवाई।
छह दिनों के भीतर अभ्यर्थियों ने गलत प्रश्नों को लेकर आवेदन किया, जिसमें सही जवाब को लेकर किताब की छायाप्रति भी लगाई। पंद्रह प्रश्नों पर आपत्ति लगाई थी।
समिति ने जांच के बाद पाया कि तीन प्रश्नों के जवाब गलत थे। उन्हें सुधाकर अंतिम उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
अधिकारियों के मुताबिक अब परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू किया जाएगा। अगले दस से पंद्रह दिनों के भीतर कापियां जांचने का काम पूरा किया जाएगा। उसे बाद रिजल्ट निकालेंगे।
Source link
#MPPSC #रजय #सव #और #वन #सव #परकष #क #अतम #उततरकज #जर



Post Comment