Priyanka Gandhi : महिला आरक्षण के पक्ष में कांग्रेस, BJP ने किया था विरोध, लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी

1931 में सरदार पटेल जी की अध्यक्षता में कराची अधिवेशन हुआ था, जिसमें इस प्रस्ताव को पारित किया गया। यहीं से भारत की राजनीति में महिलाओं के समान अधिकार की बात शामिल हुई। उसी समय 'One Vote, One Citizen, One Value' का सिद्धांत हमारी राजनीति में लागू हुआ। इस सिद्धांत की वजह से हमारे देश में महिलाओं को वोट देने का अधिकार आजादी के पहले दिन से ही मिल गया। जबकि अमेरिका जैसे देश में महिलाओं को इस अधिकार के लिए 150 साल इंतजार करना पड़ा था। Edited by : Sudhir Sharma

BJP Leader Suvendu Adhikari's Appeal : भारी तादाद में केंद्रीय बलों की तैनाती के कारण पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तो लगभग हिंसामुक्त रहे, लेकिन नतीजों के बाद राज्य के विभिन्न इलाकों में हिंसा की खबरें आई हैं। इन घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब कानून का राज चलेगा। अधिकारी ने हिंसा की खबरों के बीच जनता से शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग घबराएं नहीं और धैर्य बनाए रखें। हिंसा करने वालों का स्थान जेल की सलाखों के पीछे होगा। अधिकारी ने ममता बनर्जी के इस्तीफे पर कहा कि अब राज्यपाल ही फैसला लेंगे।

Post Comment