×
Rain Alert: यूपी-उत्तराखंड, दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार-झारखंड में भी बरसेंगे बादल; जानें मौसम का हाल

Rain Alert: यूपी-उत्तराखंड, दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार-झारखंड में भी बरसेंगे बादल; जानें मौसम का हाल

Rain Alert, Weather Update 6 August: उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो छह अगस्त और 9-12 अगस्त के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में कहीं कहीं भारी बारिश होगी। 6-12 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज बारिश होगी।

Rain Alert, IMD Weather Update 6 August: मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है। इसकी वजह से अगले तीन दिनों के दौरान केरल, तटीय और दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी। छह अगस्त को केरल में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, इस हफ्ते ज्यादातर दिनों में उत्तर पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत के कई हिस्सों और पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने वाली है।

यूपी-उत्तराखंड, दिल्ली में बारिश का अलर्ट

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो छह अगस्त और 9-12 अगस्त के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में कहीं कहीं भारी बारिश होगी। 6-12 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज बारिश होगी। छह अगस्त को पंजाब में कहीं कहीं तेज बारिश का अलर्ट है। छह और सात अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, छह अगस्त और आठ व नौ अगस्त के दौरान पूर्वी यूपी, नौ अगस्त को पश्चिमी राजस्थान, 7-10 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश होगी। उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कहीं कहीं बारिश होने वाली है। छह से 12 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश होगी और बिजली गिरेगी। 6-7 अगस्त के दौरान पश्चिमी राजस्थान, 10 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश होगी।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में होगी तेज बारिश

वहीं, मध्य भारत की बात करें तो छह अगस्त और 10-12 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं कहीं तेज बारिश होगी। 10-12 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, छह से 10 अगस्त के दौरान विदर्भ, 8-10 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट है। 7-9 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं कहीं बारिश होगी। छह से नौ अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 11-12 अगस्त के दौरान विदर्भ, छह से सात अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ और 11-12 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना है। छह अगस्त को विदर्भ में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने की संभावना है। छह से 10 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में बारिश होगी। सात से 11 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं कहीं भारी बारिश होगी।

बिहार, झारखंड में भारी बारिश

पूर्वी भारत की बात करें तो 6-12 अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में व्यापक रूप से बारिश होगी। छह से आठ अगस्त के दौरान और 10-12 अगस्त के दौरान झारखंड, छह से नौ अगस्त के दौरान बिहार में तेज बारिश होगी। नौ अगस्त को झारखंड में अलग अलग बारिश का अलर्ट है। 6-8 अगस्त के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, सात अगस्त और नौ अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल, छह से नौ अगस्त के दौरान बिहार, 8-12 अगस्त के दौरान ओडिशा में भारी बारिश होगी। छह अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल में भी कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने वाली है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय समेत इन राज्यों में तेज बारिश

वहीं, पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में अगले सात दिनों तक बारिश होगी। 6-12 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बारिश होगी। 8-11 अगस्त के दौरान असम, मेघालय में बरसात होगी। छह और सात अगस्त और 12 अगस्त के दौरान असम, मेघालय में व्यापक बारिश का अलर्ट है। छह से 12 अगस्त के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज बारिश होगी। छह अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में कहीं कहीं गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। छह से 10 अगस्त के दौरान असम, मेघालय और नगालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश होगी। 6-12 अगस्त के दौरान असम, मेघालय में, सात से 12 अगस्त के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, छह अगस्त को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

#Rain #Alert #यपउततरखड #दलल #म #भर #बरश #क #अलरट #बहरझरखड #म #भ #बरसग #बदल #जन #मसम #क #हल

Post Comment