×
इंदौर में 32 देशों के 314 विशेषज्ञ भू-तकनीकी पर करेंगे मंथन, 6 से 10 अगस्त तक होगी संगोष्ठी

इंदौर में 32 देशों के 314 विशेषज्ञ भू-तकनीकी पर करेंगे मंथन, 6 से 10 अगस्त तक होगी संगोष्ठी

फील्ड इंस्ट्रूमेंटेशन, मॉनिटरिंग तकनीकों और डाटा विश्लेषण विश्लेष्ण और भू-तकनीकी और भू-पर्यावरणीय अभियांत्रिकी में उनके अनुप्रयोगों पर चर्चा करने के ल…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 11:15:38 AM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 11:15:38 AM (IST)

भू-तकनीक पर विशेषज्ञ करेंगे मंथन। (एआई इमेज)

HighLights

  1. इंटरनेशनल सिम्पोजियम ऑन फील्ड मानिटरिंग इन जियोमैकेनिक्स विषय पर संगोष्ठी 6 से 10 अगस्त तक होगी
  2. संगोष्ठी की थीम एडवांसेस इन फिल्ड मॉनीटरिंग फार जियोमैकेनिक्स रखी गई है
  3. संगोष्ठी में 32 देशों के कुल 314 प्रतिनिधि भाग लेंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : फील्ड इंस्ट्रूमेंटेशन, मॉनिटरिंग तकनीकों और डाटा विश्लेषण विश्लेष्ण और भू-तकनीकी और भू-पर्यावरणीय अभियांत्रिकी में उनके अनुप्रयोगों पर चर्चा करने के लिए भारतीय भू-तकनीकी सोसायटी के इंदौर चैप्टर और आईआईटी इंदौर के संयुक्त आतिथ्य में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है।

6 से 10 अगस्त तक होगी संगोष्ठी

इंटरनेशनल सिम्पोजियम ऑन फील्ड मानिटरिंग इन जियोमैकेनिक्स विषय पर होने वाली यह संगोष्ठी 6 से 10 अगस्त तक रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होगी। इस वर्ष संगोष्ठी की थीम एडवांसेस इन फिल्ड मॉनीटरिंग फार जियोमैकेनिक्स रखी गई है। संगोष्ठी में 32 देशों के कुल 314 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

व्याख्यान आयोजित किया जाएगा

सम्मेलन के अंतर्गत इंजीनियरिंग जियोलॉजी और भू-तकनीकी अभियांत्रिकी के अग्रणी विशेषज्ञ के सम्मान में प्रतिष्ठित द्वितीय डनिक्लिफ व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विश्वविख्यात विशेषज्ञों द्वारा छह मुख्य व्याख्यान दिए जाएंगे।

120 से अधिक समीक्षित शोध-पत्रों की प्रस्तुतियां होंगी

सम्मेलन में 10 विशिष्ट तकनीकी सत्रों के अंतर्गत 120 से अधिक समीक्षित शोध-पत्रों की प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही उन्नत मानिटरिंग प्रणालियों, फील्ड इंस्ट्रूमेंटेशन, सेंसर प्रौद्योगिकी, डाटा विश्लेषण और उभरती मानिटरिंग पद्धतियों पर आधारित चार विशेष कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान 7 अगस्त को भारतीय शास्त्रीय एवं लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी।

दस्तक अभियान में बच्चों की फर्जी एंट्री करने पर 20 एएनएम को नोटिस

इंदौर: बाल व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए इंदौर जिले में 14 जुलाई से 31 अगस्त तक दस्तक अभियान चलाया गया। नवजात से पांच वर्ष तक बच्चों की बीमारियों को रोकने व उचित उपचार के लिए यह अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान लापरवाही करने पर सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी ने 20 एनएनएम द्वारा कार्य में लापरवाही पाए जाने पर उन्हें नोटिस दिया।

Source link
#इदर #म #दश #क #वशषजञ #भतकनक #पर #करग #मथन #स #अगसत #तक #हग #सगषठ

Post Comment