×
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी और तीनों आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची शिलांग पुलिस, सीन रीक्रिएट किया जाएगा

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी और तीनों आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची शिलांग पुलिस, सीन रीक्रिएट किया जाएगा

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में मंगलवार का दिन बहुत अहम होने जा रहा है। शिलांग पुलिस अब आरोपियों को क्राइम स्पॉट पर लेकर पहुंची है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 17 Jun 2025 10:50:58 AM (IST)

Updated Date: Tue, 17 Jun 2025 11:55:41 AM (IST)

सोनम और राजा रघुवंशी की फाइल फोटो

HighLights

  1. राजा रघुवंशी हत्याकांड में जांच जारी
  2. शिलांग पुलिस को मिली है कस्टडी
  3. सोनम को इंदौर भी लाया जाएगा

नईदुनिया, इंदौर/शिलांग (Raja Raghuvanshi Murder Case)। राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) सहित अन्य आरोपियों की रिमांड का मंगलवार को छठा दिन है। स्थानीय अदालत में सोनम के साथ ही राज कुशवाह, हत्या में शामिल विशाल, आकाश और आनंद को आठ दिन की रिमांड पर भेजा था।

मंगलवार पुलिस सभी आरोपियों को लेकर उस स्थान पर पहुंची, जहां वारदात को अंजाम दिया गया था। यहां सीन रीक्रिएट किया जाएगा, ताकि हत्याकांड की बारिकियों को समझा सके और सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया जा सके।

6 दिन से आरोपियों से पूछताछ, निकल कर आए कई एंगल

पुलिस आरोपियों से 6 दिन से अलग-अलग तरह से पूछताछ कर रही है। इस दौरान तरह-तरह की बातें सामने आईं। हालांकि शिलांग पुलिस की ओर से यह भी कहा गया कि उन्हें सोनम की बातों पर भरोसा नहीं हो रहा है।

यह भी पता चला कि सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाह को मास्टरमाइंड बता रही है, जबकि राज, सोनम को। इस दौरान सोनम के परिवार के सदस्यों के नाम भी सामने आए।

यही कारण है कि शिलांग पुलिस ने सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी को तलब किया है। उसे शिलांग बुलाकर पूछताछ की जाएगी। जरूरी हुआ तो सोनम के साथ आमना-सामना भी करवाया जाएगा।

यहां भी क्लिक करें – अपने पापा को बचाने के लिए सोनम ने तंत्र-मंत्र से ली नरबलि… राजा के भाई ने फिर लगाया आरोप

आगे क्या… सोनम को लाया जाएगा इंदौर

शिलांग में जांच पूरी होने के बाद सोनम को इंदौर लाने की तैयारी है। इंदौर में बुधवार को राष्ट्रपति का दौरा है। इसके अगले दिन सोनम को यहां लाया जा सकता है। पूरे मामले में यह जांच का यह हिस्सा बहुत अहम हो सकता है।

Source link
#Raja #Raghuvanshi #Murder #Case #सनम #रघवश #और #तन #आरपय #क #लकर #मक #पर #पहच #शलग #पलस #सन #रकरएट #कय #जएग

Post Comment