Shivsena UBT: बगावत के बाद छह सांसदों को मिली वाई-पल्स सुरक्षा, शिंदे गुट में शामिल होने का कार्यक्रम भी टला

Shivsena UBT: बगावत के बाद छह सांसदों को मिली वाई-पल्स सुरक्षा, शिंदे गुट में शामिल होने का कार्यक्रम भी टला

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के छह लोकसभा सांसदों को पुलिस ने तत्काल प्रभाव से ‘वाई-प्लस’ सुरक्षा प्रदान की है। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब इन सांसदों के एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होने की अटकलें तेज हैं और उनके खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। महाराष्ट्र पुलिस के खुफिया विभाग (एआईटी) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जिन सांसदों को वाई-प्लस सुरक्षा दी गई है, उनमें संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल-अष्टीकर और ओमप्रकाश राजे निंबालकर शामिल हैं। इस श्रेणी की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं।

यह भी पढ़ें- सबरीमाला सोना गायब मामला: हाईकोर्ट का SIT को निर्देश- तेजी से पूरी हो जांच, 29 जून तक दाखिल करें रिपोर्ट

यूबीटी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के कारण फैसला

दरअसल, इन सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने की चर्चाओं के बीच उनके संसदीय क्षेत्रों में शिवसेना यूबीटी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए थे। कई जगहों पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी थी कि अगर सांसद पार्टी छोड़ते हैं तो उन्हें गंभीर राजनीतिक परिणाम भुगतने होंगे। शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस सुरक्षा व्यवस्था को ‘ऑपरेशन तुड़वा’ के डर से जोड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस का एक पत्र साझा करते हुए दावा किया कि पुलिस को पहले से आशंका थी कि ये सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

बागी सांसदों पर संजय राउत ने साधा निशाना

संजय राउत ने बागी सांसदों पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ‘गद्दार’ बताया और कहा कि शिवसैनिकों के गुस्से से बचने के लिए उन्हें भारतीय वायुसेना की सुरक्षा भी कम पड़ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जल्द ही बागी सांसदों के खिलाफ ‘ऑपरेशन तुड़वा’ शुरू करेगी। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के नौ लोकसभा सांसदों में से छह सांसद गुरुवार को नई दिल्ली में बुलाई गई संसदीय दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हुए। इसे पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुले विद्रोह के रूप में देखा जा रहा है।

शुक्रवार को शिंदे गुट में नहीं शामिल होंगे बागी सांसद

हालांकि, इन छह सांसदों के शुक्रवार को शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे गुट में औपचारिक रूप से शामिल होने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। सूत्रों के अनुसार, इन सांसदों का शिंदे की शिवसेना में शामिल होने का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है और शुक्रवार को ऐसा कोई आयोजन नहीं होगा। शुक्रवार को उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे, दोनों गुट अलग-अलग शिवसेना स्थापना दिवस मनाने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ओडिशा: उत्पीड़न के आरोप में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दयाल गंगवार निलंबित, कांस्टेबल की हत्या का मामला

ऐसे में बागी सांसदों का भविष्य और उनकी अगली राजनीतिक चाल पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि ये छह सांसद औपचारिक रूप से शिंदे गुट में शामिल होते हैं, तो यह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना यूबीटी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है और महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया शक्ति संतुलन देखने को मिल सकता है।

Source link
#Shivsena #UBT #बगवत #क #बद #छह #ससद #क #मल #वईपलस #सरकष #शद #गट #म #शमल #हन #क #करयकरम #भ #टल

Previous post

World Cup 2026: Third-place standings, tiebreakers explained

The 2026 FIFA World Cup will look a little different than previous installments.

Starting with the size of the field.

For this year’s World Cup, the field expanded to 48 nations, up from the previous number of 32. This means the field is divided into 12 four-team groups, and it also means that the knockout stage begins with the round of 32, and not the round of 16, as in previous World Cups.

That also means that teams that finish in third place in a group could still advance.

To complete the round of 32, in addition to the top two teams from each group, the eight best third-place teams will move on as well.

Here, we will be tracking the standings among the third-place teams.

World Cup third-place standings

Here are the latest third-place standings. Remember, the top eight advance to the round of 32.

Note: These are the third-place standings following Czechia-South Africa on Thursday, June 18.

How do World Cup third-place tiebreakers work?

Here is how FIFA will stack the third-place teams for potential tiebreakers:

If there are still ties after those four steps are applied, the teams still equal on points will be ranked according to the most recent FIFA World Rankings.

Applying those tiebreakers to some of the standings you see above, the Netherlands currently sit atop these standings thanks to that third tiebreaker, and the two goals they scored against Japan.

Then we can look at the four teams that played in 1-1 draws: Brazil, Belgium, Qatar, and Portugal. The next tiebreaker, following points, goal difference, and goals scored, is the team conduct score. Those first three teams each have two yellow cards, while Portugal secured three yellow cards in their 1-1 draw with DR Congo. So Portugal drops out, and the other three remain tied, and are therefore sorted by FIFA Rankings for the moment.

The next tie we can look at is between Czechia, Ecuador, and Panama, teams that lost and have a goal differential of -1. Czechia scored two goals, so they slot into seventh place, leaving Ecuador and Panama fighting for the eighth and final spot (for the moment).

Again, it comes down to the team conduct score between Ecuador and Panama. Ecuador currently has one yellow, while Panama has two. Ecuador slots in as the eighth team, while Panama drops out.

#World #Cup #Thirdplace #standings #tiebreakers #explained

Next post

The Average Fast Food Hourly Wages, Mapped By Each State

Post Comment