×
SRH vs RR IPL Eliminator Live Score: हैदराबाद या राजस्थान किसका सफर रहेगा जारी? थोड़ी देर में होगा टॉस

SRH vs RR IPL Eliminator Live Score: हैदराबाद या राजस्थान किसका सफर रहेगा जारी? थोड़ी देर में होगा टॉस

SRH vs RR IPL Eliminator Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किया है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने रवींद्र जडेजा को शामिल किया है तो वहीं हैदराबाद की टीम में प्रफुल्ल हिंगे की वापसी हुई है।

दोनों टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने के सफर को देखा जाए तो उसमें हैदराबाद ने काफी आसानी से अपनी जगह को पक्का किया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लीग स्टेज में 14 मैचों में खेलते हुए 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की जबकि सिर्फ 5 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अंकतालिका में हैदराबाद 18 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रही। वहीं राजस्थान रॉयल्स की स्थिति थोड़ा उतार-चढ़ाव भरी देखने को मिली, जिसमें उन्होंने 16 अंकों के साथ चौथी पोजीशन पर खत्म किया।

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच में इस सीजन लीग स्टेज के दौरान 2 मुकाबले खेले गए जिसमें दोनों ही मैचों को हैदराबाद की टीम आसानी से अपने नाम करने में कामयाब रही थी। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें भी सनराइजर्स हैदराबाद टीम का पलड़ा साफतौर पर भारी दिखता है, जिसमें उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुल 23 मुकाबले खेले हैं और उसमें से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14 मैचों को जहां जीतने में कामयाब रही है तो वहीं राजस्थान ने 9 मैचों को जीता है।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद – अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।

राजस्थान रॉयल्स – यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डुनेवन फरेरा, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट

सनराइजर्स हैदराबाद – सलिस अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।

राजस्थान रॉयल्स – शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

Latest Cricket News


#SRH #IPL #Eliminator #Live #Score #हदरबद #य #रजसथन #कसक #सफर #रहग #जर #थड #दर #म #हग #टस

Post Comment