अनूपपुर जिले में बुधवार दोपहर नेशनल हाईवे 43 पर एक तेज रफ्तार ट्रक (ट्रेलर) का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अनूपपुर-कोतमा मुख्य मार्ग पर बदरा वन डिपो के पास अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो वाहन ट्रक के पीछे चल रही थी और फिर ओवरटेक कर आगे निकल गई। इसी दौरान ट्रक का अगला पहिया अचानक फट गया, जिससे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो वाहन सड़क किनारे जामुन और यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई। इससे बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार बदरा निवासी चालक सूर्यभान तिवारी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा ले जाया गया। कोतमा में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सूर्यभान तिवारी को शहडोल जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को उसी हालत में भगाकर आगे निकल गया। कुछ स्थानीय वाहन चालकों ने ट्रक का पीछा कर उसे कोतमा के बंजारा चौराहे पर रोका और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#अनपपर #म #टयर #फटत #ह #दसर #वहन #स #टकरय #टरक #बलर #पड #स #टकरई #चलक #क #हलत #गभर #Anuppur #News



Post Comment