कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में मंगलवार को एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग महिला को परिजन आईसीयू एम्बु…और पढ़ें
HighLights
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में मंगलवार को एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया
- उनकी करीब दो करोड़ रुपए कीमत की जमीन पर रिश्तेदारों ने फर्जी दस्तावेज से कब्जा कर लिया है
- बिजनौर चले जाने के बाद संपत्ति की देखरेख रिश्तेदारों को सौंपी गई थी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में मंगलवार को एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग महिला को परिजन आईसीयू एम्बुलेंस से करीब 1000 किमी सफर तय कर इंदौर लाए।
परिवार ने आरोप लगाया कि गांधीनगर स्थित उनकी करीब दो करोड़ रुपए कीमत की जमीन पर रिश्तेदारों ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर कब्जा कर लिया है। वृद्धा के बेटे फरहान ने बताया कि उनकी मां के नाम गांधीनगर क्षेत्र में दो प्लॉट हैं, जो वर्ष 1969 में तत्कालीन वेस्ट निवारा क्रेडिट सोसायटी द्वारा आवंटित किए गए थे। बाद में इनका नामांतरण भी उनकी मां के नाम हो चुका था।
संपत्ति की देखरेख रिश्तेदारों को सौंपी गई थी
परिवार का आरोप है कि बिजनौर चले जाने के बाद संपत्ति की देखरेख रिश्तेदारों को सौंपी गई थी, लेकिन इसी दौरान सोसायटी प्रबंधन से मिलीभगत कर फर्जी आवंटन पत्र और दस्तावेज तैयार कर जमीन अपने नाम दर्ज करा ली गई। महिला के वकील अशफाक खान ने अपर कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि पुलिस और प्रशासन से शिकायत के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
हितग्राही समस्या समाधान शिविर 25 जून को
इंदाैर । इंदौर में आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए हितग्राही समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, प्रक्षेत्र इंदौर द्वारा यह शिविर 25 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एबी रोड स्थित मंडल कार्यालय, शापिंग काम्प्लेक्स, इंदौर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में मंडल के अध्यक्ष ओम जैन की उपस्थिति में मुख्यालय भोपाल एवं वृत्त इंदौर के अधिकारी-कर्मचारी हितग्राहियों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करेंगे। शिविर में नामांतरण, लीज नवीनीकरण, रजिस्ट्री, फ्रीहोल्ड, अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) सहित अन्य प्रकरणों का यथासंभव त्वरित निराकरण किया जाएगा। साथ ही संबंधित नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी भी हितग्राहियों को पारदर्शिता के साथ प्रदान की जाएगी।
नीमच: कई बार शिकायत के बाद भी न्याय नहीं मिला तो जूते-चप्पल की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा वृद्ध
Source link
#अपन #करड #क #जमन #बचन #क #लए #एक #हजर #कम #दर #उततर #परदश #स #आईसय #एबलस #स #इदर #जनसनवई #म #पहच #बजरग



Post Comment