2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो टी-20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ताजा ICC टी-20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर-2 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा है।
अभिषेक ने पहले मैच में 82 रन और दूसरे मैच में 39 रन बनाए थे। ईशान किशन पहले की तरह नंबर-1 पर बने हुए हैं। अब टी-20 रैंकिंग में टॉप-2 बल्लेबाज भारतीय हैं।
टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज
भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा आठवें स्थान पर हैं। इस तरह टॉप-10 में भारत के तीन बल्लेबाज मौजूद हैं। भारत की तरह इंग्लैंड के भी तीन बल्लेबाज टॉप-10 में हैं।

बॉलर्स रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती टॉप-5 में
भारतीय गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती पांचवें नंबर पर आ गए हैं। उन्हें स्थान का फायदा हुआ है। वहीं जसप्रीत बुमराह सात स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
अर्शदीप सिंह 11 स्थान के फायदे के साथ 14वें नंबर पर आ गए। अक्षर पटेल भी छह पायदान ऊपर चढ़े हैं। वे 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

रॉबिन्सन 850 रेटिंग हासिल करने वाले 16वें इंग्लिश गेंदबाज
टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन 23 स्थान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है। उन्होंने पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में 21 विकेट लिए थे। उनके 856 रेटिंग अंक हैं। वे 850 से ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाले इंग्लैंड के 16वें गेंदबाज बन गए हैं।
सीरीज में 19 विकेट लेने वाले जोश टंग ने भी करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है। टंग ने सीरीज में 19 विकेट लिए। वे 22 स्थान की छलांग के साथ अब 11वें स्थान पर हैं।

टेस्ट में बाबर आजम 13वें स्थान पर
बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में 76 रन बनाने वाले बाबर आजम दो स्थान ऊपर चढ़े हैं। वे अब 13वें नंबर पर हैं। सऊद शकील 16वें और शान मसूद 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
इंग्लैंड के जेमी स्मिथ ने टॉप-20 में वापसी की है। टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में डेब्यू करने वाले रजाउल्लाह 91वें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में उन्हें 120वां स्थान मिला है।
टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में 2 भारतीय हैं। ऋषभ पंत सातवें और शुभमन गिल नौवें स्थान पर हैं।

वनडे में रेनशॉ और एलिस को फायदा
वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में मैट रेनशॉ ने 54 स्थान की छलांग लगाई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 109 रन की पारी के बाद वे 68वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
नाथन एलिस ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 31 रन देकर पांच विकेट लिए। वे पहली बार वनडे गेंदबाजों की टॉप-20 रैंकिंग में शामिल हुए हैं।
टॉप-10 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शुभमन गिल 801 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं। विराट कोहली (तीसरा स्थान) और रोहित शर्मा (चौथा स्थान) टॉप-10 में शामिल अन्य भारतीय हैं।

—————————————–
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
चरणी 800+ रेटिंग पॉइंट्स पाने वाली पहली भारतीय गेंदबाज:विमेंस रैंकिंग में दीप्ति दूसरे नंबर पर पहुंचीं; शेफाली को एक स्थान का फायदा

विमेंस एशिया कप फाइनल के बाद ICC ने 15 सितंबर को ताजा रैंकिंग जारी की। भारतीय गेंदबाज श्री चरणी 800 से ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज बन गईं। उन्होंने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। पूरी खबर
जोस बटलर ने रोहित को पीछे छोड़ा:ब्रूक का 42 गेंद में शतक, इंग्लैंड की टी-20 में श्रीलंका पर लगातार 13वीं जीत

इंग्लैंड ने मंगलवार को पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 119 रन से हरा दिया। यह इंग्लैंड की श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में लगातार 13वीं जीत है।
हैरी ब्रूक ने साउथैम्पटन में खेले गए इस मुकाबले में 42 गेंद पर शतक जमाया। उन्होंने इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। जोस बटलर ने 80 रन की पारी खेली। पूरी खबर

#अभषक #शरम #न #पकसतन #क #सहबजद #फरहन #क #पछ #छडICC #ट20 #रकग #म #नबर2 #बललबज #बन #अब #टप2 #पजशन #पर #भरतय #पलयर



Post Comment