नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और ब्लैक स्पॉट की संख्या कम करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन अरबिंदो अस्पताल के सामने स्थित तिराहा एक नया ब्लैक स्पाट बन गया है। यहां पर विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहन चालक आपस में टकराते हुए नजर आते हैं, जिससे रोजाना दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। व्यस्त समय में यहां जाम की स्थिति बनती है, यातायात विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं होते हैं।
अरबिंदो तिराहा पर, काकाश्री पेट्रोल पंप के सामने, यातायात की स्थिति अत्यंत जटिल हो जाती है। इंदौर से उज्जैन और उज्जैन से इंदौर की ओर आने वाले वाहन चालक तेज गति से गुजरते हैं, जिसमें बड़े सवारी बसें, ट्रक, चार पहिया और दोपहिया वाहन शामिल होते हैं। इस तिराहे से रेवती गांव की ओर भी आवागमन होता है।
न्यू विजय नगर, एमआर-10 और अन्य कॉलोनियों से आने वाले वाहन वन-वे से सीधे तिराहे पर पहुंच जाते हैं, जिससे यहां गुत्थमगुत्था की स्थिति बनती है। इसके अलावा, एमराल्ड सिटी से भी वाहन चालक इसी तिराहे का उपयोग करते हैं, जिससे शाम के समय जाम लगता है।
शहर में 16 ब्लैक स्पाट
सिंहस्थ-2028 के दृष्टिकोण से, लवकुश चौराहा पर बन रहे डबल डेकर फ्लाईओवर और मेट्रो क्रासिंग के बाद यहां यातायात में कमी आएगी। शहर में 16 ब्लैक स्पाट चिह्नित किए गए हैं, जिनमें लवकुश चौराहा, देवासनाका चौराहा, ओमेक्स सिटी बायपास, एबी रोड टाटा शोरूम के सामने, बिचौली मर्दाना ब्रिज, तीन इमली चौराहा, रालामंडल चौराहा, तेजाजी नगर ब्रिज, कैलोद करताल फाटा, राऊ गोल चौराहा, रिंग रोड जुपिटर अस्पताल, एमआर-10 टोल के पास, कनाड़िया ब्रिज, यूनो बिजनेस पार्क के सामने, फिनिक्स माल के सामने और धार रोड नावदापंथ ब्रिज शामिल हैं।
Source link
#अरबद #तरह #बन #इदर #शहर #क #नय #बलक #सपट #हर #दन #दरघटनओ #क #आशक



Post Comment