इंदौर में देवास नाका, सत्यसाईं, आईटी पार्क और मूसाखेड़ी चौराहे पर बन रहे चार फ्लाईओवर मार्च 2026 तक पूरे होने थे, लेकिन उलझनों में फंसे हैं। …और पढ़ें
HighLights
- देवास नाका में 18 दुकानों का अतिक्रमण बना रोड़ा, सर्विस रोड अधूरी
- सत्यसाईं और आईटी पार्क चौराहे पर पतरे और बंद वैकल्पिक रोड से जाम
- मूसाखेड़ी में ड्रेनेज का पानी बना समस्या, वाहन चालक रोज हो रहे परेशान
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य चार चौराहों पर करीब डेढ़ से दो साल पहले चार फ्लाईओवर बनाना शुरू किए गए थे। सभी को मार्च 2026 में पूरा हो जाना था, लेकिन चारों फ्लाईओवर किसी न किसी उलझन में फंसे हैं। इन फ्लाईओवर की सर्विस रोड वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं।
देवास नाका चौराहा
देवास नाका से पंचवटी की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर 18 दुकानें आ रही हैं। उन्हें हटवाने के लिए पिछले डेढ़ से दो साल से कार्रवाई चल रही है, लेकिन फिलहाल नहीं हटी हैं। इसके कारण सर्विस रोड बन नहीं पा रही है। वहीं, पंचवटी से देवासनाका की सर्विस रोड का काम चल रहा है।
सत्यसाईं चौराहा
फ्लाईओवर के दोनों तरफ लोहे के पतरों लगाकर काम की गति बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इन पतरों के कारण विजय नगर से देवासनाका की ओर जाने वाले यातायात को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है।
आईटी पार्क चौराहा
चौराहा पर निर्माण एजेंसी ने एक महीने से वैकल्पिक सर्विस रोड बना रखी है, उसे अब तक यातायात के लिए शुरू नहीं किया है। वाहन चालक एक ही तरफ से आवागमन कर रहे हैं। एक तरफ की संकरी और जर्जर सर्विस रोड से निकलने की वजह से जाम की स्थिति बनती है।
मूसाखेड़ी चौराहा
चौराहा पर संकरी सर्विस रोड से बस, ट्रक और भारी वाहन निकलते हैं। पिंक सिटी वाले हिस्से में ड्रेनेज लिंक होने के कारण 12 महीने पानी सड़क पर बहता रहता है।
यह भी पढ़ें : अरबिंदो तिराहा बना इंदौर शहर का नया ब्लैक स्पॉट, हर दिन दुर्घटनाओं की आशंका
खराब सर्विस रोड की वजह से जाम
फ्लाईओवर निर्माण विभाग और एजेंसियों को कई बार सर्विस रोड बनाने के लिए पत्राचार कर चुके हैं। कई बार मोबाइल पर सर्विस रोड सुधार के लिए बोल चुके हैं, क्योंकि खराब सर्विस रोड के कारण जाम लगता है। इसके कारण यातायात विभाग को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। – संतोष कौल, एडिशनल डीसीपी, ट्रैफिक
लेबर वापस आ गई है तो काम में तेजी आएगी
फ्लाईओवर के निर्माण में देरी होने की वजह यह है कि पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ही अधिकांश लेबर और कर्मचारी चले गए थे। इसके कारण सर्विस रोड व गार्डर लांच होने में देरी हो गई। अब लेबर वापस आ गई है तो काम में तेजी आएगी। मूसाखेड़ी में नगर निगम ड्रेनेज नहीं सुधार रही है। देवासनाका पर अतिक्रमण हटना है। अन्य फ्लाईओवर की सर्विस रोड में जल्द सुधार करेंगे। – गगन भाबर, डिविजन मैनेजर, एमपीआरडीसी
Source link
#इदर #म #दवस #नक #सतयसई #चरह #आईट #परक #और #मसखड #चरह #पर #बन #रह #फलईओवर #क #सरवस #रड #खरब #सबहशम #लगत #ह #जम



Post Comment