सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र के झूला तिराहा इलाके में गुरुवार को अशोकनगर पुलिस ने दबिश देकर तीन युवकों को पकड़ा है। तीनों को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली थाने लेकर आई। जहां पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद तीनों युवकों को पुलिस अशोकनगर लेकर रवाना हुई है। जानकारी के अनुसार, अशोकनगर में जैन समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। मामले में पुलिस जांच कर रही थी। साइबर सेल की जांच में टिप्पणी करने वालों की लोकेशन सागर में मिली। लोकेशन के आधार पर गुरुवार को अशोकनगर पुलिस सागर पहुंची। झूला तिराहा इलाके में दबिश देकर तीन युवकों को हिरासत में लिया। तीनों युवकों को पुलिस अपने साथ अशोकनगर लेकर गई है। मामले की सूचना मिलते ही जैन समाज के लोग कोतवाली थाने पहुंच गए। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि सोशल मीडिया के मामले में अशोकनगर पुलिस सागर से तीन युवकों को पूछताछ के लिए साथ ले गई।
Source link
#अशकनगर #पलस #न #सगर #स #तन #यवक #क #पकड #जन #समज #पर #ववदत #टपपण #क #ममल #लकशन #मलन #पर #आई #पलस #Sagar #News
Previous post
Indore: मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, खंडवा,जबलपुर जिले के आयोजनों में भाग लेंगी
Next post



Post Comment