आईआईटी इंदौर के 11 विद्यार्थियों को एक-एक करोड़ का जॉब ऑफर, 270 छात्र-छात्राओं को मिली नौकरियां

आईआईटी इंदौर के 11 विद्यार्थियों को एक-एक करोड़ का जॉब ऑफर, 270 छात्र-छात्राओं को मिली नौकरियां

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर में भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर (आईआईटी इंदौर) के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन रहा है। शनिवार को दीक्षा समारोह में निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी कर दी।

निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस वर्ष कैंपस प्लेसमेंट में बेहतर परिणाम सामने आए है। बीटेक पाठ्यक्रम के 93 फीसद से अधिक विद्यार्थियों को नौकरियां मिली है। सालभर चले कैंपस प्लेसमेंट में 270 विद्यार्थियों को जॉब ऑफर हुए है। जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को भी 108 आफर मिले हैं।

औसतन पैकेज में भी बढ़ोतरी देखी गई है

खास बात यह है कि पहली बार संस्थान के 11 विद्यार्थियों को सालाना एक-एक करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला है। वहीं औसतन पैकेज में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है, जिसमें 40 फीसद विद्यार्थियों को 50-52 लाख रुपये सालाना का पैकेज रहा है।

अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में 10 हजार 700 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं

निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने बताया कि संस्थान ने सिर्फ प्लेसमेंट के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल नहीं की है। बल्कि रिसर्च और नवाचार में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले वर्षों में संस्थान के शोधकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में 10 हजार 700 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं।

900 से अधिक प्रायोजित प्रोजेक्ट और 730 कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट पूरे किए हैं

इसके अलावा संस्थान ने 280 नई तकनीकें विकसित की हैं। 900 से अधिक प्रायोजित प्रोजेक्ट और 730 कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान ने अब तक 275 से अधिक पेटेंट दाखिल किए गए हैं, जिनमें से 135 पेटेंट को मंजूरी मिल चुकी है। अकेले पिछले वर्ष 80 पेटेंट स्वीकृत हुए हैं। वे कहते है कि संस्थान शिक्षा के साथ-साथ रिसर्च, तकनीक विकास और उद्योग से जुड़ाव के क्षेत्र में भी देश के प्रमुख संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

100 शोधार्थी करेंगे एडवांस्ड रिसर्च

आईआईटी इंदौर के निदेशक प्रो. सुहास एस जोशी ने बताया कि अगले पांच वर्षों में करीब 100 पीएचडी शोधार्थी को जोड़कर एक बड़ा रिसर्च प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य संस्थान में उच्च गुणवत्ता वाले वैज्ञानिक शोध और नई तकनीकों के विकास को बढ़ावा देना है।

वे बताते है कि यह प्रोग्राम संस्थान के सबसे बड़े रिसर्च प्रयासों में से एक होगा, जिससे नई खोजों और इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च को मजबूती मिलेगी। इसके लिए नैट्रक्स के साथ मिलकर ईएमआइ व ईएमसी टेस्टिंग सुविधा विकसित करने की योजना भी बनाई है।

यह सुविधा उद्योगों में बनने वाले उत्पादों और तकनीकी सिस्टम की गुणवत्ता जांच में मदद करेगी। इसमें उद्योग, अकादमिक संस्थान और सरकारी एजेंसियां मिलकर काम करेंगी।रिसर्च लैब्स का शुभारंभसमारोह के पहले आइआइटी इंदौर में एएनआरएफ-पेयर सक्षम परियोजना के तहत स्थापित अत्याधुनिक अनुसंधान प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया गया। इनका उद्देश्य उन्नत तकनीक, स्वास्थ्य, आधुनिक निर्माण और नवाचार के क्षेत्र में रिसर्च को नई गति देना है।

प्रयोगशाला का उद्घाटन नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर और इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के शिवन ने किया। निदेशक प्रो. सुहास एस. जोशी ने कहा कि सुविधाएं उन्नत पदार्थ, स्वास्थ्य तकनीक, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और अन्य क्षेत्रों में नई खोजों को बढ़ावा देंगी। इस दौरान उन्नत निर्माण क्षेत्र में सेलेक्टिव लेजर मेल्टिंग और अन्य आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई। वहीं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा तकनीक लैब में आरटी-पीसीआर, लायोफिलाइजर और रियोमीटर जैसे उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।

Source link
#आईआईट #इदर #क #वदयरथय #क #एकएक #करड #क #जब #ऑफर #छतरछतरओ #क #मल #नकरय

Previous post

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान नए घर में होंगे शिफ्ट, समुद्र किनारे बन रहा 6 मंजिला घर

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के भाईजान अब अपने नए घर में शिफ्ट होने जा रहे है। हालांकि अभी समय लगेगा लेकिन इसके लिए शुरूआत हो चुकी हैं। बताया जा रहा हैं की सलमान खान अपना बांद्रा का गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़कर नए इमारत में शिफ्ट होंगे। जानकारी के मुताबिक सलमान खान खुद का प्लॉट लेकर बांद्रा में घर बनवा रहे हैं। इसके लिए सलमान खान को परमिशन भी मिल गई है।

मिली इजाजत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक्टर को अपने नए छह मंजिला घर के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। सूत्रों की माने तो कंस्ट्रक्शन के बाद एक्टर पूरे परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट होंगे। बता दें कि सलमान खान का बांद्रा में बनने वाला नया छह मंजिला घर समुद्र किनारे होगा।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र कोस्टल ज़ोन मैनेजमेंट अथॉरिटी ने 16 जून को इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह नया घर बांद्रा के चिम्बई इलाके में बनाया जाएगा, जो सलमान खान के मौजूदा निवास गैलेक्सी अपार्टमेंट से कुछ ही दूरी पर स्थित है। सलमान खान 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं।

pc-mid-day.com
SALMAN KHAN, Salman Khan Shifting New Home, Salman Khan leave Galaxy Apartment, Lawrence Bishnoi

Next post

Harry reconsidering taking Meghan and children on UK trip

Post Comment