×
आईटीआई चिरमिरी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ,

आईटीआई चिरमिरी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ,

मनेंद्रगढ़ । संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, नया रायपुर अटल नगर (छ.ग.) के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चिरमिरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 एवं 2026-28 व्यवसाय मैकेनिक डीजल, वेल्डर, विद्युतकार, कोपा, फिटर में प्रवेश के लिये ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते है। आवेदन केवल वेबसाईट https://cgiti.admissions.nic.in/ के माध्यम से ही किये जा सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिये (एमसीबी जिले में संचालित आईटीआई चिरमिरी) के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।    

      संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटल नगर (छ.ग.) द्वारा यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। प्रवेश से संबंधित सभी दिशा निर्देश और नियम वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में दिये गये है। अभ्यार्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विवरणिका को ध्यानपूर्वक पढ़े ताकि किसी प्रकार की गलती न हो। प्रवेश से संबंधित आवश्यक जानकारी या सहायता के लिये आवेदन निकटतम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में संपर्क कर मार्गदर्शन ले सकते है।

#आईटआई #चरमर #म #परवश #हत #ऑनलइन #आवदन #परकरय #पररभ

Post Comment