सूरत-विरार रेलखंड पर घोलवड़-उमरगांव रोड पर भारी बारिश के कारण प्रभावित हुई मुंबई रूट की ट्रेनों की आवाजाही अब सामान्य हो गई है। अवंतिका एक्सप्रेस, इंद…और पढ़ें
HighLights
- अगले 4 दिन अवंतिका और दौंड एक्सप्रेस में 89 तक वेटिंग
- सूरत-विरार रेलखंड पर घोलवड़-उमरगांव रोड पर भारी बारिश के कारण प्रभावित हुई मुंबई रूट की ट्रेनों की आवाजाही अब सामान्य हो गई है
- पिछले दिनों मुंबई मंडल में भारी बारिश और लैंड स्लाइड के चलते कुछ ट्रेनों को रद करना पड़ा था
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । सूरत-विरार रेलखंड पर घोलवड़-उमरगांव रोड पर भारी बारिश के कारण प्रभावित हुई मुंबई रूट की ट्रेनों की आवाजाही अब सामान्य हो गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुंबई मंडल में भारी बारिश और लैंड स्लाइड के चलते कुछ ट्रेनों को रद करना पड़ा था, वहीं कुछ ट्रेनों के संचालन के लिए रूट बदला गया था। धीरे-धीरे अब हालात सामान्य होने के बाद ट्रेनों का संचालन भी सुचारू होने लगा है।
अवंतिका एक्सप्रेस, इंदौर-मुंबई एसी एक्सप्रेस, इंदौर-मुंबई दुरंतो सहित मुंबई रूट की सभी ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। वहीं 10 जुलाई से निरस्त इंदौर-दौंड एक्सप्रेस भी मंगलवार से फिर चलेगी। इससे पुणे आने-जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। इस रूट पर 17 दिन से ट्रेन का संचालन बंद था।
अगले 4 दिनों की स्थिति (रेलवे व बुकिंग एजेंटों के अनुसार)
इंदौर-दौंड एक्सप्रेस
- 28 जुलाई: स्लीपर – 38 वेटिंग | 3एसी – आरएसी | 2एसी – 5 वेटिंग
- 29 जुलाई: स्लीपर – 19 वेटिंग | 3एसी – आरएसी | 2एसी – 10 वेटिंग
- 30 जुलाई: स्लीपर – 37 वेटिंग | 3एसी – आरएसी | 2एसी – 17 वेटिंग
- 31 जुलाई: स्लीपर – 34 वेटिंग | 3एसी – 16 वेटिंग | 2एसी – 17 वेटिंग
इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस
- 28 जुलाई: स्लीपर – 45 वेटिंग | 3एसी – 19 वेटिंग | 2एसी – 12 वेटिंग
- 29 जुलाई: स्लीपर – 42 वेटिंग | 3एसी – 20 वेटिंग | 2एसी – 08 वेटिंग
- 30 जुलाई: स्लीपर – 64 वेटिंग | 3एसी – 44 वेटिंग | 2एसी – 23 वेटिंग
- 31 जुलाई: स्लीपर – 89 वेटिंग | 3एसी – 25 वेटिंग | 2एसी – 09 वेटिंग
महू-इंदौर-पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए, ट्रेन का संचालन अब 1 अक्टूबर तक
रेलवे ने महू-इंदौर-पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस (09343-09344) ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। अब पटना से महू के बीच ट्रेन 1 अक्टूबर तक, जबकि महू से पटना के लिए 2 अक्टूबर तक चलेगी। ट्रेन के फेरे बढ़ने से त्योहारी सीजन में यात्रियों को फायदा होगा।
मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड को जोड़ने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों के फेरे सितंबर तक बढ़ाए
Source link
#आज #स #फर #चलग #दन #स #नरसत #इदरदड #एकसपरस #मबई #रट #पर #टरन #क #आवजह #हई #समनय



Post Comment